ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे गिरे बाइक सवार 2 युवकों की मौत,…- भारत संपर्क

0

ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे गिरे बाइक सवार 2 युवकों की मौत, जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे मृतक

कोरबा। बाइक सवार दो युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक युवक का आज जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन मना कर घर लौट रहे थे। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।युवक ओवरब्रिज से 25 फिट नीचे गिर गए। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। युवकों को जिंदा समझ कर 112 के माध्यम से अस्पताल के भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृत युवकों का नाम आकाश (22) और नितेश (26) है, जो पाली पडनिया के रहने वाले हैं।मृतक के चाचा रूप कुमार कंवर ने बताया कि आकाश का आज जन्मदिन है और वह अपने दोस्तों के साथ भैसमा के पास पिकनिक मनाने गया हुआ था। नितेश और आकाश दोनों ने उनसे घूमने जाने की बात कह कर बाइक मांगी। दोस्तों के साथ पिकनिक से वापस लौट रहे थे।भैसमा ओवरब्रिज के पास बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। दोनों ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे जा गिरे। फोन पर परिजनों को जानकारी मिली कि 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। जहां परिजन मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी हुई।बाइक पुल के ऊपर पड़ी हुई थी, वहीं दोनों नीचे जा गिरे थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। जिस वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उरगा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच शुरू की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे तीसरे जानवर को ढूंढ लिया, तो समझ लीजिए आप हैं नजरों…| प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| शुभमन गिल का दूसरी बार टूटा दिल, KKR के खिलाफ एक गलती ने सारी मेहनत पर फेर … – भारत संपर्क| ChatGPT को ‘थैंक्यू’ पड़ रहा महंगा, सैम आल्टमैन ने किया खुलासा – भारत संपर्क| ‘ज्यादा पैसे वालों को हो जाती है दसों बीमारी… योगी के चिकित्सा शिक्षा मंत… – भारत संपर्क