सारंगढ़ जिले के 30 यात्री अयोध्या में करेंगे प्रभु श्रीराम के…- भारत संपर्क

0
सारंगढ़ जिले के 30 यात्री अयोध्या में करेंगे प्रभु श्रीराम के…- भारत संपर्क

नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

श्री रामलला दर्शन योजना में सीएम साय ने की है निशुल्क आने जाने, भोजन और ठहरने की सारी व्यवस्था

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 जुलाई 2024। श्री रामलला दर्शन योजना के जिला नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान ने जिले के 30 तीर्थयात्रियों से भरे बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार भगवान श्रीराम के अयोध्या धाम का दर्शन यात्रियों को निशुल्क करा रहा है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक विनय तिवारी के नेतृत्व में विभाग के एक केयरटेकर के साथ सभी तीर्थ यात्रियों को कलेक्टर कार्यालय परिसर सारंगढ़ से रेलवे स्टेशन बिलासपुर के लिए रवाना किया गया।

ये सभी तीर्थयात्री ट्रेन द्वारा बिलासपुर से अयोध्या धाम जायेंगे। जिले के तीर्थयात्रियो ने यात्रा के पूर्व सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम का भजन गायन किया। श्री रामलला दर्शन योजना में सीएम विष्णु देव साय ने यात्रियों के घर से अयोध्या धाम तक आने जाने, भोजन, इलाज और ठहरने की सारी व्यवस्था निशुल्क की है। इसमें 18 से 75 वर्ष के कोई भी नागरिक जा सकते हैं। यात्रियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। तीर्थ यात्रियों के रवानगी के अवसर पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा बंसल, बीईओ सारंगढ़ रेशम कोशले, कनकबीरा के रामकुमार थूरिया एवम अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Previous articleRaigarh News: रिलेशनशीप में रह रही महिला की हत्या…आरोपी गिरफ्तार
Next articleRaigarh News: CSP आकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम की जूटमिल में जुआ रेड…जुआ खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ के लिए नए अवसरों का द्वार, मुख्यमंत्री श्री साय…- भारत संपर्क| Viral: बच्चे को ट्रेन में मिला मां जैसा प्यार, वीडियो देखकर आपका भी बन जाएगा दिन| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से…- भारत संपर्क| परेश रावल का ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होना PR स्टंट था? अक्षय कुमार ने खुद बता दिया… – भारत संपर्क| Redmi Note 14 SE 5G से Moto G86 तक, अगले हफ्ते बाजार में तहलका मचाने आ रहे ये 3… – भारत संपर्क