कुदमुरा रेंज में नौ शावक सहित 31 हाथी कर रहे विचरण, हाथियों…- भारत संपर्क

0

कुदमुरा रेंज में नौ शावक सहित 31 हाथी कर रहे विचरण, हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत

 

कोरबा। 9 शावकों के साथ 31 हाथियों के दल ने वनमंडल कोरबा अंतर्गत कुदमुरा जंगल के कक्ष क्रमांक पी-1140 में डेरा डाल दिया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हाथियों का यह दल रायगढ़ जिले के छाल रेंज के हाटी परिसर से आया है, जिसमें 7 नर, 11 मादा व 9 शावक शामिल हैं। बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में विचरण करने से ग्रामीण दहशत में है। वहीं वन विभाग द्वारा लगातार हाथियों की निगरानी की जा रही है। वन अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की हर गतिविधियों की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे रहे हैं। जंगल से लगे गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथी घूम रहे हैं, अत: वे इनसे दूरी बनाए रखें। उधर कटघोरा वनमंडल के केंदई, जटगा व एतमानगर वन परिक्षेत्र में हाथी समस्या लगातार बनी हुई है। यहां के जंगलों में बड़ी संख्या में हाथी लगातार विचरण कर रहे हैं। हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ के लिए नए अवसरों का द्वार, मुख्यमंत्री श्री साय…- भारत संपर्क| Viral: बच्चे को ट्रेन में मिला मां जैसा प्यार, वीडियो देखकर आपका भी बन जाएगा दिन| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से…- भारत संपर्क| परेश रावल का ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होना PR स्टंट था? अक्षय कुमार ने खुद बता दिया… – भारत संपर्क| Redmi Note 14 SE 5G से Moto G86 तक, अगले हफ्ते बाजार में तहलका मचाने आ रहे ये 3… – भारत संपर्क