कोरबा जिले में हुई दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु,…- भारत संपर्क

0

कोरबा जिले में हुई दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु, मुख्यमंत्री ने जताई गहरी संवेदना, मृतक के परिजन को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश

कोरबा। कोरबा जिले में कुएं में उतरने से 4 लोगों की हुए मृत्यु पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा पीड़ित परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं। इसमें से 4-4 लाख रुपए आरबीसी 6-4 के अंतर्गत तथा मुख्यमंत्री की ओर से 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि शामिल है।गौरतलब है कि कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम जुराली के डिपरा पारा में कुएं में गिरे ग्रामीण को बचाने की जद्दोजहद में एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुएं में जहरू नामक ग्रामीण के गिरने के बाद उसे बचाने के लिए उसकी बेटी भी कुएं में उतरी। इसके बाद परिवार के ही दो अन्य लोग कुएं में नीचे उतरे। लेकिन एक के बाद एक सभी की कुएं में उतरने के बाद मृत्यु हो गयी। जिस पर मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं बेहद ग्लैमरस, देखें…| Smrity Sinha: भोजपुरी और मराठी सिनेमा में क्या फर्क है? दोनों फिल्म इंडस्ट्री… – भारत संपर्क| NHAI में CLAT PG के स्कोर से होगी भर्ती या नहीं… अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगा…| मैथ्स का सवाल, जवाब नहीं दे पाई 8 साल की मासूम… प्रिंसिपल ने कर दी बेरहमी… – भारत संपर्क| ‘मैं ADG बोल रहा हूं’… फर्जी IPS बन धमकाता था, लोग डर के मारे पकड़ा देते…