*80 वर्षीय बुजुर्ग रविचरण राम अब आसानी से सुन सकता है, सीएम कैंप कार्यालय…- भारत संपर्क

0
*80 वर्षीय बुजुर्ग रविचरण राम अब आसानी से सुन सकता है, सीएम कैंप कार्यालय…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर। बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय का लाभ निरंतर लोगों को प्राप्त हो रहा है। गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज करा कर थक चुके परिजन अब आस लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर मदद की गुहार लगा रहे हैं, और कार्यालय द्वारा उनका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कुनकुरी ब्लॉक के गट्टीबुड़ा गांव के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग रविचरण राम पिता स्व. सुपन राम के कानों में समस्या को लेकर पहुंचे थे, वह ठीक से सुन नहीं पाता था। जहां उसने आवेदन देकर श्रवण यंत्र दिलवाने की गुहार लगाई। सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने पूरी संवेदनशीलता दिखाई और वहां की पहल पर तत्काल ही रविचरण राम को श्रवण यंत्र प्रदान कर दिया गया। रविचरण बहुत खुश है कि अब उसे भी आसानी से सुनाई देगा और वह बिना परेशानी के लोगों से बात कर सकता है। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*केंद्रीय महिला एव बाल विकास मंत्री से मिली राज्य महिला आयोग की सदस्य…- भारत संपर्क| क्या शहबाज-मुनीर दुनिया को धकेल रहा परमाणु युद्ध की ओर, एटम विहीन पाकिस्तान की उठी… – भारत संपर्क| Asia Cup 2025 Points Table: सुपर-4 में पहुंचीं ये चार टीमें, जानें पॉइंट्स … – भारत संपर्क| *breaking news:- सचिव पर लगाए गए आरोपों में नया मोड़, पत्नी ने ही पति को…- भारत संपर्क| अशोक चक्र के कथित अपमान को लेकर भाजपा पहुंची थाने, लिखित शिकायत कर एफआईआर की मांग – भारत संपर्क न्यूज़ …