हाथी के हमले से ग्रामीण घायल- भारत संपर्क
हाथी के हमले से ग्रामीण घायल
कोरबा। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत ग्राम तनेरा (जलके) सर्किल में सुबह बड़ा हादसा हो गया। लगभग सुबह 4 बजे पटेल पारा तनेरा में निवासरत शिवराम पिता धन सिंह दिशा मैदान के लिए गया था। इसी दौरान उनका सामना अचानक एक लोनर हाथी से हो गया। शिवराम ने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिक्षेत्र सहायक अधिकारी अपनी टीम तथा गजराज दल की टीम मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया। ग्रामीणों में हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही और चिंघाड़ से दहशत का माहौल बना हुआ है।