सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की बैठक संपन्न- भारत संपर्क

0

सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की बैठक संपन्न

कोरबा। शनिवार को सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की बैठक रखी गई, जिसमें जिला, तहसील और ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच का संचालन जिला प्रतिनिधि उत्तम दास दीवान द्वारा किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सदगुरु कबीर साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर आमीन माता समिति कोहडिय़ा के द्वारा आरती गायन एवं पूजन किया गया। तत्पश्चात महंत कडीहार जनों, व महिला प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। जिसमें महंत संतोष दास के द्वारा सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें हुजूर उदित मुनि नाम साहब द्वारा संचालित जीव दया आत्म पूजा को चरितार्थ करते हुए जीव हिंसा, विश्व शांति, जगत कल्याण, नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। महंत रतन दास साहब ने सभी को संगठित होकर इस मिशन को मजबूत बनाने का संकल्प और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे के लिए प्रेरित किया। सद्गुरु के छायाचित्र का वितरण कर उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। तत्पश्चात क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नरेंद्र देवांगन पार्षद व भाजयुमो महामंत्री के द्वारा कबीर धर्मदास वंशावली के उद्देश्यों को लेकर उन्हें प्रत्येक जीव व प्राणी में आत्मसात करने का संदेश देते हुए संबोधित किया गया। केडीवी मिशन से सुनील दास, रमेश दास, भोपाल दास, विष्णु दास, बिसाहू दास, पंचराम साहू, बृज दास, विशंभर दास, पावर दास, राजेश दास, समीर दास, धनेश्वर दास, व आमीन माता समिति से गौरी दास, रतनबाई मंहत, गंगा महंत, दुर्गा, लक्ष्मी, कौशल्या महंत, रानी महंत, वंदना महंत, रामकुमारी दीवान, सहोदरी , सावित्री समस्त केडीवी मिशन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कबीर कुटी कोहडिय़ा में पौधारोपण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs PAK: पाकिस्तान ने बिना वजह किया पंगा… जवाब तो बनता था, हारिस रऊफ स… – भारत संपर्क| Navratri 2025 Wishes in Hindi: मां दुर्गा के नौ रूप शक्ति का स्वरूप…नवरात्रि…| नेपाल: सुशीला कार्की सरकार में 5 नए मंत्रियों को मिली जगह, आज राष्ट्रपति भवन में… – भारत संपर्क| Kanpur News: इंडिगो की फ्लाइट में चूहा, यात्रियों में हड़कंप… 3 घंटे लेट … – भारत संपर्क| Weather Forecast: सितंबर में गर्मी का अहसास! दिल्ली-यूपी में खिलेगी धूप,…