कटघोरा में फायरिंग से फैली सनसनी, भागने से पहले एक आरोपी…- भारत संपर्क

0

कटघोरा में फायरिंग से फैली सनसनी, भागने से पहले एक आरोपी हिरासत में

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात फायरिंग की वारदात से सनसनी फैल गई।कसनिया मार्ग पर हुए इस घटनाक्रम में बाइक सवार युवक ने सिकंदर मेमन के घर के सामने गोली चलाई। एक राउंड शटर पार कर गया जबकि दूसरी गोली दरवाजे पर जा लगी। घटना के समय घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने के बाद आरोपी भागते समय कसनिया से हाईवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद उसने स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए शर्ट बदल ली। हालांकि गांव के युवकों को उसके हावभाव संदिग्ध लगे और उन्होंने पीछा करना शुरू कर दिया।खुद को घिरता देख युवक बस में बैठकर कटघोरा निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने उसे बस स्टैंड से पहले ही उसे हिरासत में ले लिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अब तक वारदात का मकसद साफ नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके पर आला अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। लोग गोलीकांड से दहशत में रहे। कारतूस का खाली खोखा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी कटघोरा पहुंचे।
बॉक्स
3 लोगों की बताई जा रही संलिप्तता
मामले अब तक 3 लोगों की संलिप्तता की बात सामने आ चुकी है। जन सहयोग से एक आरोपी को भागते वक्त पकड़ा गया जिसका नाम दुर्गेश बताया जा रहा है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की सीधी देखरेख में इस मामले की जांच पड़ताल हो रही है। पुष्ट सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस घटनाक्रम में दुर्गेश अकेला नहीं बल्कि कुछ और लोग भी शामिल हैं। पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दिए गए इस घटनाक्रम में शक्ति और हर्ष सिंह दो नाम और सामने आ रहे हैं। इस घटना में इनकी कितनी और किस तरह की संलिप्तता है, इसका पता तो अभी नहीं चल सका है। सूत्र बताते हैं कि परिवार का एक सदस्य इनकी टारगेट में था, लेकिन वह नजर नहीं आया तो उसके घर और दुकान पर ही गोली चलाकर एकबारगी दहशत फैलाने का काम किया गया है। पुरानी रंजिश को लेकर यह आरोपियों के द्वारा संभवत:सामने वाले पक्ष को चेतावनी देने का काम किया गया है। इस घटनाक्रम से कसनिया के लोगों में भी दहशत मिश्रित नाराजगी व्याप्त है। फिलहाल कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी के नेतृत्व में टीम फरार आरोपियों की पतासाजी व धरपकड़ में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से घटनाक्रम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्कूलों में कम हुआ ड्रॉपआउट दर, 13.8 फीसदी से घटकर हुआ 8.2%, जानें क्या कहती है…| 46 साल की YRF की वो हीरोइन, जिसे जीजा ने खूबसूरती देख फिल्म में कर लिया था… – भारत संपर्क| अयोध्या वाला मॉडल लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर भी लागू, बिना लाइन में लगे मिलेग… – भारत संपर्क| कटिहार: CM नीतीश के स्वागत की कर रहे थे तैयारी, दो मजदूरों को स्कार्पियो ने…| IND vs SL, Playing 11: टीम इंडिया में होंगे 3 बड़े बदलाव, फाइनल से पहले इन … – भारत संपर्क