लाल मैदान में बन रहा 112 फीट का ऊंचा रावण पुतला, दस सिर वाला…- भारत संपर्क

0

लाल मैदान में बन रहा 112 फीट का ऊंचा रावण पुतला, दस सिर वाला रावण लाल-लाल आंखें दिखाकर करेगा अट्टहास

कोरबा। जिले का मशहूर लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए जाना जाता है। यहां इस बार 112 फीट का रावण पुतला बनाया जा रहा है। हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के कर्मचारियों की दशहरा उत्सव समिति बड़ी तन्मयता एवं मेहनत के साथ रावण पुतला के निर्माण कार्य में जुटी हुई है। दशहरा के दिन गुरूवार को लाल मैदान पर दस सिरों वाला रावण लाल-लाल आंखें दिखाएगा और अट्टहास करेगा। दशहरा उत्सव समिति के मुताबिक रात 8 से दशहरा उत्सव में आसमानी आतिशबाजी, लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। लाल मैदान में हर साल दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए कोरबा शहर के साथ-साथ अन्य उपनगरीय इलाकों से भी लोग पहुंचते हैं। आतिशबाजी के बाद पुतला दहन किया जाता है। लाल मैदान में रावण का पुतला जितना ऊंचा बनता है उतना पड़ोसी जिलों में नहीं। बिजली उत्पादन कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी स्क्रैप से रावण के पुतले को तैयार करते हैं। यहां का रावण अन्य स्थानों के रावण से इसलिए कुछ अलग होता है कि विद्युत कंपनी के कर्मचारी इसे हर साल कुछ नए बदलाव के साथ तैयार करते हैं। रावण मुंह से धुआं निकलने के साथ ही वह अपनी ढाल घूमाता है। ठहाके लगाकर आंखें लाल करता है। वह प्रभु श्रीराम को चुनौती देता है। रामलीला के सांकेतिक मंचन के बाद रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न होता है। गुरुवार को विजयादशमी है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा मनाया जाएगा। शहर और उपनगरीय इलाकों में कई जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतला निर्माण के कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है और इसे खड़ा किया जा रहा है। इस बार बिजली उत्पादन कंपनी के कोरबा पश्चिम स्थित कालोनी के लाल मैदान में 112 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जा रहा है।
बॉक्स
आतिशबाजी के साथ अनेक स्थानों पर किया जाएगा रावण दहन
इस साल शहर में दर्जनों स्थानों पर पुतला दहन पिछले साल की तरह ही किया जाएगा। इसमें मुड़ापार, एसईसीएल मानिकपुर, शहीद भगत सिंह कालोनी, राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1, पुराना बस स्टैंड कोरबा के अलावा बालकोनगर शामिल है। पुतला दहन को लेकर एसईसीएल की कालोनी कुसमुंडा, गेवरा-दीपका में भी तैयारी की गई है।बांकीमोंगरा में भी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसे लेकर आयोजन समिति की ओर से लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। पुतला दहन में कोई परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखे लगाए गए हैं। अलग-अलग स्थानों पर पुतला को खड़ा करने का कार्य शुरू किया गया है। कई स्थानों पर विजयादशमी के दिन रावण निर्माण पूरा कर रात्रि के समय दहन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fastest Century: 10 छक्के मारकर ठोका सबसे तेज शतक, बस इतनी गेंदों में बना द… – भारत संपर्क| बरेली बवाल के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा के करीबी सपा पार्षद पर एक्शन, अफ… – भारत संपर्क| बिहार चुनाव में अचानक क्यों बढ़ी पवन सिंह की डिमांड? BJP को कैसे मिल सकता…| UPS के लिए सरकारी कर्मचारियों को मिला 2 माह का समय, सरकार ने…- भारत संपर्क| Viral Video: दूल्हे के स्वागत में जमकर नाचीं सालियां, परफॉर्मेंस देख नजरें नहीं हटा…