भारत ने इन यूरोपीय देशों के साथ की बड़ी डील, 100 अरब डॉलर…- भारत संपर्क

0
भारत ने इन यूरोपीय देशों के साथ की बड़ी डील, 100 अरब डॉलर…- भारत संपर्क

भारत और यूरोप के चार देशों के संगठन EFTA (European Free Trade Association) के बीच हुआ बड़ा व्यापार समझौता अब लागू हो चुका है. इस ऐतिहासिक समझौते का नाम TEPA यानी Trade and Economic Partnership Agreement रखा गया है.

इस समझौते से भारत को जहां 100 अरब डॉलर का भारी निवेश मिलने का वादा है, वहीं आम लोगों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा. खासकर जो लोग विदेशी चीजों जैसे स्विस घड़ियां, चॉकलेट्स और प्रीमियम बिस्किट पसंद करते हैं, उनके लिए यह समझौता एक खुशखबरी की तरह है.

EFTA कौन से देश हैं और भारत को क्या फायदा?

EFTA चार यूरोपीय देशों स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिचटेंस्टीन का एक ग्रुप है. इन देशों के साथ भारत का TEPA समझौता 10 मार्च 2024 को साइन हुआ था जो अब यह औपचारिक रूप से लागू हो गया है. इस समझौते के जरिए भारत को अगले 15 सालों में कुल 100 अरब डॉलर का निवेश मिलने की उम्मीद है. पहले 10 सालों में 50 अरब डॉलर और फिर अगले 5 सालों में बाकी 50 अरब डॉलर.

इससे सरकार को उम्मीद है कि करीब 10 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी. सबसे बड़ी बात यह है कि अगर EFTA देश तय निवेश नहीं करते हैं, तो भारत को यह अधिकार होगा कि वह उन्हें दी गई ड्यूटी छूट को वापस ले सकता है या उसमें बदलाव कर सकता है.

क्या होंगे आम लोगों को फायदे?

TEPA लागू होने से भारत के आम ग्राहकों को विदेशी महंगी चीजें अब सस्ती मिलेंगी. खासतौर पर स्विट्जरलैंड की घड़ियां, प्रीमियम चॉकलेट्स, बिस्किट और किचन प्रोडक्ट्स जैसे क्लॉक पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा. हालांकि कुछ प्रोडक्ट जैसे दूध, सोया, कोयला और कुछ कृषि वस्तुओं को इस समझौते से बाहर रखा गया है, ताकि घरेलू किसानों और इंडस्ट्री पर असर न पड़े.

सेवाओं और व्यापार में भी खुलेंगे रास्ते

सिर्फ प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि सेवा क्षेत्र (Services Sector) में भी यह समझौता भारत के लिए कई नए दरवाजे खोलेगा. भारत ने अकाउंटिंग, कंप्यूटर, हेल्थ और डिस्ट्रीब्यूशन जैसे 105 सेक्टर्स में EFTA को एंट्री दी है. बदले में EFTA देशों ने भी भारत को अपने बाजारों तक पहुंच दी है. इससे भारतीय पेशेवरों को विदेशों में काम करने के और मौके मिलेंगे, खासकर हेल्थ और आईटी जैसे क्षेत्रों में.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जर्मनी: म्यूनिख एयरपोर्ट पर दिखा ड्रोन, एयरपोर्ट हुआ बंद, 17 उड़ानें रद्द – भारत संपर्क| दादी को हुआ 35 साल के मजदूर से इश्क, छुप-छुपकर मिलने लगे दोनों… फिर एक दि… – भारत संपर्क| पूर्णिया में भीषण हादसा, तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो पूजा पंडाल में घुसी,…| AFG vs BAN: सिर्फ 9 रन पर गिरे 6 विकेट, फिर भी जीत गए, बांग्लादेश ने एक ही … – भारत संपर्क| भारत ने इन यूरोपीय देशों के साथ की बड़ी डील, 100 अरब डॉलर…- भारत संपर्क