छह महिलाओं ने मिलकर एक को पीटा- भारत संपर्क

0

छह महिलाओं ने मिलकर एक को पीटा

कोरबा। सौतन बोलने से मना करने पर 6 महिलाओं ने मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने 6 महिलाओं पर अपराध दर्ज किया है। इसमें देवतीन कंवर, पाचोबाई कंवर, रमीलो बाई, बुधवारा बाई, संतोषी बाई और रामबाई शामिल हैं। सभी करतला थाना क्षेत्र के गांव बताती की रहने वाली हैं। यहां रहने वाली रमशीला बाई की शादी रायगढ़ साजापानी में रहने वाले मंगलू कंवर से हुई थी। पति की मौत के बाद रमशीला अपने भाई के पास करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बताती में रहती है। गांव की ही कुछ महिलाएं रमशीला को सौतन बोलकर प्रताडि़त करती थी। इसमें देवतीन बाई भी शामिल है। सौतन बोलने से रमशीला बाई ने देवतीन को मना किया। इसे लेकर विवाद हुआ। देवतीन ने गांव में रहने वाली पांच अन्य महिलाओं को बुलाया और सभी ने मिलकर रमशीला से मारपीट किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर विशेष : धमतरी में 25 वर्षों में बदली महिलाओं और बच्चों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …|   चोरी के आरोप में किशोर की बंधक बनाकर बेदम पिटाई, बर्बरता पूर्वक पीटने के बाद किशोर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bigg Boss 19: अशनूर कौर-फरहाना भट्ट की लड़ाई में प्रणीत का डांस, घर संभालते हुए… – भारत संपर्क| 55 गेंदों पर नहीं बना एक भी रन, साउथ अफ्रीका ने T20 मैच में पाकिस्तान को बु… – भारत संपर्क| अमरोहा में नप गए पुलिस वाले, तिगरी गंगा मेले में ड्यूटी से नदारद; 4 सब-इंस्… – भारत संपर्क