मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुत्ते ने काटा- भारत संपर्क

0

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुत्ते ने काटा

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर कॉलोनी में बीते दो दिन में बच्चे सहित चार महिलाओं को पागल कुत्ते ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि महिलाएं सुबह गुरुद्वारा के सामने स्थित गार्डन गई हुई थी, इसी दौरान एक भूरे रंग के कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला जमीन पर गिर गई जिससे उसके हाथ और सीने को कुत्ते ने काटा डाला। वहीं शिवमन्दिर चौक में भी एक बच्चे को कुत्ते ने काटा है। बीते दो दिनों में अब तक चार लोगों को इस कुत्ते ने काट लिया है। इसकी सूचना स्थानीय पार्षद गीता गभेल को दी गई। वे पीड़ित महिलाओं से मिलने गई। इसके अलावा उन्होंने कुत्ते को पकड़ने निगम के अधिकारियों से भी बात की है। निगम के अधिकारियों ने पागल कुत्ते को पकड़ लेने की बात कही है। पार्षद ने ऐसे में क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वह अपने छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकले और इस तरह के कुत्ते से सावधान रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 मिनट में ₹850 करोड़ की चोरी, पेरिस के लूव्र म्यूजियम केस में 2 गिरफ्तार – भारत संपर्क| कमजोर पड़ी ‘जंगल की रानी’, जेब्रा ने यूं दिखाया दम और बचा ली जान; VIDEO कर देगा हैरान| Chhath Puja 2025: 150 मिलियन व्यूज… छठ पूजा का वो गाना, जिससे खेसारी लाल यादव… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पर्यटन के अंतर्राष्ट्रीय पटल पर उभर रहा है जशपुर – भारत संपर्क न्यूज़ …| बीवी हो जाए प्रेग्नेंट, पति ने करवाया झाड़-फूंक… नहीं हुआ कोई असर तो ओझा … – भारत संपर्क