मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को शरण दी थी। यह पर्व हमें बताता है कि जब समाज एकजुट होकर विश्वास और सहयोग के साथ कार्य करता है, तब कोई भी संकट अजेय नहीं रहता। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कृतज्ञता, सह-अस्तित्व और प्रकृति-पूजन का प्रतीक है। इस दिन गोवंश की पूजा की जाती है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा — गौ-संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण — को जीवंत रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की फुसफुसाहट बनी घरवालों पर आफत! सजा के… – भारत संपर्क| तुर्की में डोली धरती, 6.1 मापी गई भूकंप की तीव्रता, तीन इमारतें ढहीं, दहशत में लोग – भारत संपर्क| Women’s World Cup Semifinal: 5 मैच में सिर्फ 99 रन वाली खिलाड़ी के भरोसे टी… – भारत संपर्क| RPSC में 7 साल बाद ऑनलाइन एग्जाम की वापसी, जानें किस पद पर भर्ती के लिए होगा…| संस्कृति, इतिहास और अध्यात्म का संगम जहां इतिहास बोलता है, संस्कृति मुस्कुराती है और अध्यात्म… – भारत संपर्क न्यूज़ …