स्मोकिंग करने वालों को तगड़ा झटका, 55 रुपये तक महंगी हो गई…- भारत संपर्क

0
स्मोकिंग करने वालों को तगड़ा झटका, 55 रुपये तक महंगी हो गई…- भारत संपर्क
स्मोकिंग करने वालों को तगड़ा झटका, 55 रुपये तक महंगी हो गई सिगरेट! जान लें नई कीमत

1 फरवरी से महंगी हो गई सिगरेट

अगर आप सिगरेट पीने के शौकीन हैं, तो आपका मासिक बजट बिगाड़ सकता है. दरअसल, अब सिगरेट का कश लगाना काफी महंगा सौदा साबित होने लगा है. सरकार द्वारा अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (Excise Duty) लागू किए जाने के बाद सिगरेट की कीमतों में भारी उछाल आया है. 10 सिगरेट वाले एक पैकेट पर आपको अब कम से कम 22 से 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. वहीं, अगर आप प्रीमियम ब्रांड की सिगरेट पसंद करते हैं, तो यह बढ़ोतरी 50 से 55 रुपये प्रति पैकेट तक जा सकती है.

सात साल बाद सरकार ने की इतनी बड़ी बढ़ोतरी

पिछले करीब सात सालों में यह पहली बार है जब सरकार ने सिगरेट पर टैक्स में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की है. इसका मुख्य उद्देश्य भारत में तंबाकू पर लगने वाले टैक्स को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों (Global Public Health Norms) के बराबर लाना है.

दिसंबर में संसद ने जिस नए टैक्स ढांचे को मंजूरी दी थी, उसने अब पुराने सिस्टम की जगह ले ली है. इससे पहले जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद से ‘जीएसटी कंपनसेशन सेस’ (GST Compensation Cess) का नियम चल रहा था. अब नए नियमों के तहत वितरकों ने पुराने स्टॉक की बिलिंग भी खुदरा विक्रेताओं को 40 प्रतिशत जीएसटी के साथ करनी शुरू कर दी है. हालांकि, कंपनियों की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर नई एमआरपी (MRP) छपकर नहीं आई है, लेकिन बाजार ने अपने दाम तय करने शुरू कर दिए हैं.

आपकी पसंदीदा सिगरेट के नए दाम

  1. विल्स नेवी कट (Wills Navy Cut): मध्यम वर्ग में बेहद लोकप्रिय यह सिगरेट पहले 95 रुपये प्रति पैकेट (10 सिगरेट) मिलती थी. अब इसके लिए आपको लगभग 120 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.
  2. प्रीमियम ब्रांड्स (84mm): ‘गोल्ड फ्लेक लाइट्स’, ‘विल्स क्लासिक’ और ‘विल्स क्लासिक माइल्ड्स’ जैसी बड़ी सिगरेटों के दाम में सबसे ज्यादा आग लगी है. जो पैकेट पहले 170 रुपये का था, वह अब 220 से 225 रुपये के बीच मिलने की संभावना है.
  3. क्लासिक कनेक्ट (Classic Connect): पतली सिगरेट की श्रेणी में आने वाले इस ब्रांड के 20 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत 300 रुपये से बढ़कर लगभग 350 रुपये होने का अनुमान है.

व्यापारियों का कहना है कि महीने के आखिर तक कंपनियों द्वारा नई प्रिंटेड कीमतों वाले पैकेट बाजार में पूरी तरह उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिससे स्थिति और स्पष्ट होगी.

अवैध बाजार बढ़ने का खतरा

कीमतों में इस बेतहाशा बढ़ोतरी ने डिस्ट्रीब्यूटर्स की नींद उड़ा दी है. उन्हें डर है कि सिगरेट इतनी महंगी होने से लोग सस्ते विकल्पों की तलाश करेंगे, जिससे तस्करी (Smuggling) को बढ़ावा मिलेगा. ऑल इंडिया सिगरेट एंड टोबैको डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने इस पर गहरी चिंता जताई है. संगठन के मुताबिक, देश भर में करीब 8,000 से 9,000 स्टॉकिस्ट हैं जिनका कारोबार इस फैसले से प्रभावित होगा.

फेडरेशन का तर्क है कि तंबाकू उत्पाद उन कुछ गिनी-चुनी श्रेणियों में से हैं, जहां छोटे दुकानदारों की कमाई का बड़ा हिस्सा आता है. अगर ज्यादा टैक्स के कारण यह व्यापार अवैध नेटवर्क और तस्करों के हाथों में चला गया, तो ईमानदारी से टैक्स भरने वाले रिटेलर्स के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निकांत जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का माम… – भारत संपर्क| *श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन जशपुर में उमड़ा भक्तिरस, धूमधाम से निकली…- भारत संपर्क| चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवल मूवमेंट, लूनर न्यू ईयर के दौरान यात्रा करेंगे 9.5… – भारत संपर्क| बिहार के बौद्ध सर्किट में भागलपुर की ‘ग्रैंड एंट्री’… नालंदा-बोधगया के…| लाइक्स और व्यूज के लिए लड़कों ने कार के ऊपर चढ़कर बनाई रील, वायरल हुआ खतरनाक स्टंट का…