अग्निवीर भर्ती के नियम में बड़ा बदलाव, आवेदन के समय नहीं चुना ट्रेड तो मेरिट में…

0
अग्निवीर भर्ती के नियम में बड़ा बदलाव, आवेदन के समय नहीं चुना ट्रेड तो मेरिट में…
अग्निवीर भर्ती के नियम में बड़ा बदलाव, आवेदन के समय नहीं चुना ट्रेड तो मेरिट में आने के बाद भी नहीं मिलेगी नियुक्ति

अग्निवीर भर्तीImage Credit source: getty images

इंडियन आर्मी की अग्निवीर भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है. भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सेना ने ट्रेड्समैन कैटेगरी से जुड़ा अहम नियम बदल दिया है. अब उम्मीदवारों को आवेदन के समय ही अपने पसंदीदा ट्रेड चुनने होंगे. अगर कोई अभ्यर्थी यह गलती करता है और ट्रेड नहीं भरता, तो मेरिट में नाम आने के बावजूद उसे नियुक्ति नहीं मिलेगी. ऐसे में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को नए नियमों को ध्यान से समझना बेहद जरूरी हो गया है.

आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिस के अनुसार, 8वीं और 10वीं पास ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी ट्रेड की प्राथमिकता खुद भरनी होगी. 10वीं पास अभ्यर्थी अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं, जबकि 8वीं पास उम्मीदवारों को सिर्फ 2 ट्रेड का विकल्प मिलेगा. अगर कोई उम्मीदवार आवेदन करते समय ट्रेड नहीं भरता है, तो मेरिट लिस्ट में नाम होने के बाद भी उसका चयन नहीं किया जाएगा. सेना ने साफ कहा है कि अगर उम्मीदवार ने अपनी प्राथमिकताओं में किसी खास ट्रेड को शामिल नहीं किया और उस कैटेगरी में रिक्तियां नहीं हुईं, तो उसे चयन से बाहर कर दिया जाएगा.

आवेदन की डेट और पदों की जानकारी

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन 3 फरवरी से शुरू होने थे, लेकिन फिलहाल यह तारीख वेबसाइट से हटा दी गई है. अब आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात कही गई है. उम्मीदवार एक ही फॉर्म से दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती में अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं), सैनिक फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस के पद शामिल हैं.

एज लिमिट और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • इस भर्ती के लिए 17.5 से 21 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं.
  • अग्निवीर जीडी के लिए 10वीं में कम से कम 45% अंक जरूरी हैं.
  • टेक्निकल पदों के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश जरूरी है.
  • क्लर्क और स्टोरकीपर पदों के लिए 12वीं में 60% अंक और टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य होगा.
  • ट्रेड्समैन पदों के लिए 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है.

फिजिकल टेस्ट और शारीरिक मानक

अग्निवीर भर्ती में दौड़, पुल-अप, लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट लिया जाएगा. दौड़ का समय अलग-अलग ग्रुप में तय किया गया है. लंबाई, छाती और अन्य शारीरिक मानक पद के अनुसार निर्धारित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-Job Alert: बिहार में 44000 शिक्षकों की भर्ती, UPSC सिविल सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी, हाईकोर्ट में नौकरी का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीबीएसई का फैसला : 2026 से 12वीं की कॉपियों का होगा डिजिटल मूल्यांकन, OSM सिस्टम…| निकांत जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का माम… – भारत संपर्क| *श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन जशपुर में उमड़ा भक्तिरस, धूमधाम से निकली…- भारत संपर्क| चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवल मूवमेंट, लूनर न्यू ईयर के दौरान यात्रा करेंगे 9.5… – भारत संपर्क| बिहार के बौद्ध सर्किट में भागलपुर की ‘ग्रैंड एंट्री’… नालंदा-बोधगया के…