जापान चुनाव में PM ताकाइची की ऐतिहासिक जीत, LDP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, PM मोदी… – भारत संपर्क

0
जापान चुनाव में PM ताकाइची की ऐतिहासिक जीत, LDP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, PM मोदी… – भारत संपर्क
जापान चुनाव में PM ताकाइची की ऐतिहासिक जीत, LDP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, PM मोदी ने दी बधाई

PM सनाए ताकाइची

जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने रविवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. ताकाइची के गठबंधन ने मतदान समाप्त होने के दो घंटे से भी कम समय में बहुमत के लिए जरूरी 233 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया. उनकी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने इस चुनाव शानदार जीत हासिल की है, जो अब तक के उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक माना जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मतदान खत्म होने के दो घंटे बाद ही लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर गई. PM ताकाइची की पार्टी को बहुमत के लिए 233 सीटों की जरूरत थी, जो उन्होंने आसानी से हासिल कर ली. 64 वर्षीय ताकाइची के नेतृत्व वाले एलडीपी को 465 में से 312 सीटें मिली हैं. जो बहुमत के आंकड़े 233 से काफी अधिक है. PM ताकाइची की शानदार जीत पर उन्हें कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से ताकाइची को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी है.

ताकाइची व्यक्तिगत रूप से काफी लोकप्रिय

बताया जा रहा है कि अभी वहीं 86 सीटों पर गितनी जारी है. इनमें भी 50 से ज्यादा सीटों पर ताकाइची की पार्टी आगे चल रही है. वहीं विपक्षी पार्टियों को खाते में मात्र अभी तक 68 सीटें ही आई हैं.बता दें कि ताकाइची ने अक्तूबर में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था. जिसके बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. एक मीडिया रिपेार्ट के मुताबिक, ताकाइची व्यक्तिगत रूप से काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन उनकी पार्टी उनकी लोकप्रिय नहीं थी. इसी को देखते हुए ताकाइची ने अचानक से चुनावों का ऐलान कर दिया था.उनका यह फैसला अब सही साबित हुई है.

ताकाइची की भावुक अपील कर गई काम

दरअसल, चुनाव के बीच ताकाइची ने बहुमत न मिलने पर इस्तीफे का ऐलान कर दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि अगर उनकी पार्टी एलडीपी को गठबंधन नहीं मिलता है तो वो पीएम पद से इस्तीफा दे देंगीं. उनकी इस अपील का जापान की जनता पर गहरा असर हुआ. इसके बाद जनता ने ताकाइची को भरपूर प्यार देकर उन्हें अब तक की सबसे ऐतिहासिक जीत दिलाई. जापानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताकाइची की इस भावुक अपील का विपक्षी पार्टियां कोई तोड़ नहीं निकाल पाई, यही वजह उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है.

पीएम मोदी ने ताकाइची को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रतिनिधि सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर सनाए ताकाइची को बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से पोस्ट करते हुए लिखा, भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है. मुझे विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में, हम भारत-जापान दोस्ती को और ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेंगे.

ताकाइची के सामने चीन सबसे बड़ी चुनौती

ताकाइची चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान की अर्थव्यवस्था व सैन्य क्षमता को मजबूत करने वाली दक्षिणपंथी नीतियों को आगे बढ़ाना चाहती हैं. वह अमेरिका के साथ गठबंधन को भी मजबूत बनाए रखना चाहती हैं. इससे वह चीन के सामने मजबूती से खड़ी रह सकती हैं. ताकाइची की पहली प्राथमिकता अमेरिका से मजबूत रिश्ते स्थापित करने की है. ताकाइची ने चुनावी जनसभाओं में कई बार इसका जिक्र भी किया था. यही वजह है कि युवाओं के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीबीएसई का फैसला : 2026 से 12वीं की कॉपियों का होगा डिजिटल मूल्यांकन, OSM सिस्टम…| निकांत जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का माम… – भारत संपर्क| *श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन जशपुर में उमड़ा भक्तिरस, धूमधाम से निकली…- भारत संपर्क| चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवल मूवमेंट, लूनर न्यू ईयर के दौरान यात्रा करेंगे 9.5… – भारत संपर्क| बिहार के बौद्ध सर्किट में भागलपुर की ‘ग्रैंड एंट्री’… नालंदा-बोधगया के…