रीवा: 15 लाख के गहने किए चोरी… नाबालिग को ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया चो… – भारत संपर्क

0
रीवा: 15 लाख के गहने किए चोरी… नाबालिग को ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया चो… – भारत संपर्क

ऑनलाइन गेमिंग (सांकेतिक तस्वीर)
मध्य प्रदेश के रीवा में एक नाबालिग युवक को ऑनलाइन गेमिंग की ऐसी लत पड़ी कि उसने अपनी ही मां के करीब 15 लाख के गहने चुरा लिया. युवक ने इन गहनों को अपने दोस्त के घर पर छिपा दिया था. युवक ऑनलाइन गेम का आदि था और गेम में पैसे खर्च करने लिए उसने यह कदम उठाया था. मामला तब सामने आया जब महिला ने जेवरात चोरी की शिकायत पुलिस से की.पुलिस ने युवक की निशानदेही पर सीधी से जेवरात को उसके दोस्त के घर से बरामद कर लिया है.
मामला रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र का है, जहां पर मैदानी में सीधी से दो बच्चों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने रीवा आई, एक महिला के नाबालिग बेटे ने ही मां के सोने-चांदी के करीब 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए. युवक को ऑनलाइन गेमिंग की ऐसी लत थी कि उसने उसमें पैसे खर्च करने के लिए अपनी ही मां के जेवरात चुरा लिए. महिला को जब गहने चोरी होने की जानकारी हुई तो उसने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी युवक को सीधी जिले के जमोड़ी से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के पास से जेवरात बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए जो उसने सीधी में अपने दोस्त के घर पर छिपा रखा था. पूछताछ के दौरान नाबालिग लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की लत में पैसे खर्च करने के लिए अपनी ही मां के गहने चुराकर फरार हो गया था. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.

पुलिस कर रही पूछताछ
चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नाबालिग युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. युवक की निशान देही पर उसके दोस्त के घर से चोरी किए गए गहनों को बरामद किया गया है. आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में मामला ऑनलाइन गेमिंग की लत की वजह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEET UG 2026: नीट यूजी के लिए अप्लाई करते समय न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा…| गाजियाबाद: फेल नहीं हुई थीं सुसाइड करने वाली तीनों बच्चियां… फिर क्यों छो… – भारत संपर्क| दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, क्रिकेट…| T20 World Cup 2026 points table: वेस्टइंडीज से हारकर सुपर-8 की रेस में पिछड… – भारत संपर्क| Bangladesh Election Voting: BNP या जमात किसकी बनेगी सरकार? बांग्लादेश में आज हो रहे… – भारत संपर्क