Teddy Day Special: टेस्टी फूड, शानदार एंबियंस…Teddy Day पर जरूर एक्सप्लोर करें…

0
Teddy Day Special: टेस्टी फूड, शानदार एंबियंस…Teddy Day पर जरूर एक्सप्लोर करें…
Teddy Day Special: टेस्टी फूड, शानदार एंबियंस...Teddy Day पर जरूर एक्सप्लोर करें दिल्ली-NCR के ये टेडी थीम कैफे

टेडी थीम पर बने कैफेImage Credit source: Instagram

Teddy Theme Cafe in Delhi/NCR: वैलेंटाइन वीक में सबसे क्यूट दिन माना जाता है टेडी डे. इस दिन टेडी बियर सिर्फ एक तोहफा नहीं रहता, बल्कि भावनाओं को जाहिर करने का एक प्यारा जरिया बन जाता है. लेकिन टेडी डे पर सिर्फ गिफ्ट देना ही काफी नही होता है. बल्कि इस दिन को यादगार बनाने के लिए कई कपल डेट पर भी जाते हैं और एक दूसरे का साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं. अगर आप इस टेडी डे को घर में बैठकर मनाने की बजाय कुछ अलग और खास करना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR के टेडी थीम कैफे आपके सेलिब्रेशन को और भी खास बना सकते हैं.

दिल्ली-NCR में टेडी थीम पर बने कैफे लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं, लेकिन फिर भी कम लोग ही इनके बारे में जानते हैं. यहां का एंबियंस और टेडी की थीम टेडी डे को सेलिब्रेट करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. जहां चारों ओर क्यूट टेडी, सॉफ्ट कलर्स, खूबसूरत डेकोरेशन और सुकून देने वाली लाइटिंग नजर आती है. चलिए आपको भी बताते हैं दिल्ली-एनसीआर के कुछ ऐसे ही कैफे.

ये भी पढ़ें: Valentines Day Mocktail Recipe: बस 3 चीजें और घर पर ही बन जाएगी कैफे जैसी मॉकटेल, वैलेंटाइन पर पार्टनर को करें सर्व

Bean & Bear Cafe में बिताएं समय

Bean & Bear Cafe अपने क्यूट और कोज़ी टेडी थीम एंबियंस के लिए जाना जाता है. कैफे में कदम रखते ही हर तरफ नजर आते प्यारे टेडी, वॉर्म कलर्स और सॉफ्ट लाइटिंग एक सुकून भरा माहौल बना देती है. यहां का मेन्यू भी काफी दिलचस्प है, जिसमें कॉफी, पास्ता, बर्गर और डेज़र्ट्स मिलते हैं. कपल्स के लिए यह जगह आराम से बैठकर बातें करने और टेडी डे को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए परफेक्ट है. ये कैफे दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में स्थित है.

Cafe Uncover भी है अच्छा ऑप्शन

द्वारका सेक्टर 12 में स्थित Cafe Uncover अपनी यूनिक टेडी थीम और ट्रेंडी डेकोर की वजह से यंगस्टर के भी काफी पॉपुलर है. यहां का एंबियंस बेहद फ्रेश और फोटोजेनिक है, जहां टेडी डेकोरेशन के साथ मॉडर्न कैफे वाइब देखने को मिलती है. खाने की बात करें तो यहां कॉन्टिनेंटल, इटैलियन और फ्यूजन डिशेज़ के साथ स्वादिष्ट ड्रिंक्स भी मिलती हैं. टेडी डे पर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और यादगार तस्वीरें क्लिक करने के लिए यह कैफे एक अच्छा ऑप्शन है.

Rustique कैफे करें एक्सप्लोर

हौज खास में स्थित Rustique अपने एलिगेंट और आर्टिस्टिक एंबियंस के लिए जाना जाता है. टेडी थीम के साथ यहां का डेकोर थोड़ा क्लासी और रस्टिक टच का है. जो इसे बाकी कैफे से अलग बनाता है. यहां की सॉफ्ट म्यूज़िक, कैंडल लाइट सेटअप और टेस्टी फूड मिलकर एक रोमांटिक माहौल बना देते हैं. कपल्स के लिए यह जगह शांति और सुकून के साथ टेडी डे सेलिब्रेट करने के लिए बेहतरीन है.

Teddy Boy Gastro Bar कैफे

Teddy Boy Gastro Bar कैफे भी टेडी थीम पर बना है. ये एक बेहद स्टाइलिश और लक्सरी कैफे है. यहां का एंबियंस काफी ग्रैंड है, जहां टेडी एलिमेंट्स के साथ मॉडर्न बार सेटअप देखने को मिलता है. यह जगह उन लोगों के लिए खास है, जो टेडी डे को थोड़ा अलग और ग्लैमरस अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं. यहां का फूड मेन्यू और ड्रिंक्स कलेक्शन भी काफी शानदार है, जो आपके सेलिब्रेशन को और यादगार बना देता है. बता दें कि, ये कैफे दिल्ली के दिल कनाट प्लेस में स्थित है.

Fiaba Cafe भी है लिस्ट में

नोएडा कि सेक्टर 144 में स्थिक Fiaba कैफे भी टेडी डे की डेट के लिए एक बढ़िया कैफै है. यहां आपको पिंक थीम मिलेगी, जो लड़कियों को खासतौर पर काफी पसंद आती है. इसके अलावा एक प्यारा सा टेडी भी मिलता है, जिसके साथ आप काफी सारे फोटो क्लिक करवा सकते हैं. वहीं, लाइट म्यूजिक और टेस्टी फूड…आपकी डेट को और शानदार बना देंगें.

ये भी पढ़ें: International Pizza Day: सिर्फ आधा घंटा लगेगाबिना ओवन के बनेगा मार्केट जैसा पिज्जा, शेफ पंकज भदौरिया की रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निकांत जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का माम… – भारत संपर्क| *श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन जशपुर में उमड़ा भक्तिरस, धूमधाम से निकली…- भारत संपर्क| चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवल मूवमेंट, लूनर न्यू ईयर के दौरान यात्रा करेंगे 9.5… – भारत संपर्क| बिहार के बौद्ध सर्किट में भागलपुर की ‘ग्रैंड एंट्री’… नालंदा-बोधगया के…| लाइक्स और व्यूज के लिए लड़कों ने कार के ऊपर चढ़कर बनाई रील, वायरल हुआ खतरनाक स्टंट का…