T20 World Cup 2026: अफ्रीकी देश नामीबिया की टीम में सिर्फ 2 खिलाड़ी ही ब्लै… – भारत संपर्क
नामीबिया की टीम का ये सच जानते हैं आप? (PC-PTI)
Namibia Cricket Team: नामीबिया की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगला मैच भारत के खिलाफ खेलना है. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 फरवरी को खेला जाएगा. नामीबिया के लिए ये मैच काफी बड़ा है क्योंकि उसे दुनिया की नंबर 1 टीम भारत से दो-दो हाथ करने का मौका मिल रहा है. जाहिर तौर पर इस मैच में भारत का पलड़ा भारी है लेकिन नामीबिया के खिलाड़ियों के पास पूरी दुनिया को अपना टैलेंट दिखाने का मौका है. क्योंकि अगर उनके खिलाड़ी भारत के खिलाफ कमाल करते हैं तो जाहिर तौर पर आईपीएल में उनके लिए दरवाजे खिल सकते हैं. खैर इस मैच से पहले आइए आपको बताते हैं नामीबिया की टीम का एक हैरतअंगेज सच. नामीबिया एक अफ्रीकी देश है, जहां 90 फीसदी से ज्यादा आबादी अश्वेत (ब्लैक) है. लेकिन इसके बावजूद नामीबिया की टीम में सिर्फ दो ही खिलाड़ी ब्लैक हैं.
नामीबिया की टीम में सिर्फ 2 ब्लैक खिलाड़ी
नामीबिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड के कप्तान गेरहार्ड इरासमस हैं. इस टीम में ज्यादातर साउथ अफ्रीकी मूल के श्वेत (व्हाइट) खिलाड़ी भरे हुए हैं. वहीं सिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं जो नामीबिया के ब्लैक खिलाड़ी हैं. इनमें पहला नाम बेन शिकॉन्गो का है, वहीं दूसरे खिलाड़ी मैक्स हेनिंगो हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी तेज गेंदबाज हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि जिस देश में 90 फीसदी से ज्यादा लोग अश्वेत हैं, उस देश की टीम में सिर्फ 2 ही खिलाड़ी अश्वेत क्यों हैं, इसका कारण आइए आपको बताते हैं.
नामीबिया की टीम में अश्वेतों की कमी का पहला कारण
नामीबिया की टीम में इतने कम अश्वेतों का पहला कारण ऐतिहासिक है. साल 1990 तक ये देश साउथ अफ्रीका के कब्जे में था. क्रिकेट को व्हाइट स्पोर्ट माना जाता था. व्हाइट लोगों के बच्चे जिन बड़े स्कूलों में पढ़ते थे वहां क्रिकेट की कोचिंग मिलती थी. ब्लैक बहुसंख्यत इलाकों में क्रिकेट की पहुंच बहुत कम है. नामीबिया की राजधानी Windhoek में ही ज्यादा क्रिकेट खेला जाता है और ज्यादातर व्हाइट लोग रहते हैं. नामीबिया के दूसरे शहरों या ग्रामीण इलाकों में ब्लैक लोग ज्यादा रहते हैं जिन्हें सॉकर काफी ज्यादा पसंद है. नामीबिया में कोटा सिस्टम भी 2010 से चल रहा है लेकिन इसके बावजूद वहां बदलाव धीमा है क्योंकि नामीबिया में क्रिकेट अभी काफी छोटा खेल है. नामीबिया की टीम अगर भारत के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन करती है तो जाहिर तौर पर इस देश में क्रिकेट और ज्यादा पॉपुलर होगा.
टी20 वर्ल्ड कप की हर ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
