रंग बिरंगे फूल, झील और झरनें….नेचर लवर्स के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये जगहें

0
रंग बिरंगे फूल, झील और झरनें….नेचर लवर्स के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये जगहें
रंग बिरंगे फूल, झील और झरनें....नेचर लवर्स के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये जगहें

नेचर लवर्स के लिए दिल्ली की 5 जगहेंImage Credit source: Instagram

भागदौड़ भरी ज़िंदगी, ट्रैफिक का शोर के बीच अगर कहीं सुकून चाहते हैं तो दिल्ली की कुछ जगहें आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं. यहां आपको रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाग़, शांत झीलों का ठहरा हुआ पानी और हरियाली के बीच छिपे छोटे-बड़े झरने मन को एक अलग ही शांति देते हैं. ये जगहें न सिर्फ़ आंखों को सुकून पहुंचाती हैं, बल्कि शहर की थकान और तनाव को भी पलभर में दूर कर देती हैं. सबसे खास बात यहां आपको सिर्फ शांति ही मिलेगी. आप यहां अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और पार्टनर के साथ आगर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.

सुबह की हल्की धूप, ठंडी हवा और पक्षियों की चहचहाहट के बीच समय बिताना किसी प्राकृतिक थेरेपी से कम नहीं लगता. तो अगर आप भी किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको दिल्ली की 5 ऐसी जगह बता रहे हैं, जो नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें : गंगारमाया मंदिर से पेट्टा मार्केट तककहां घूमें, क्या खाएं, कोलंबो ट्रिप को ऐसे बनाएं यादगार

बांसेरा पार्क में फाउंटेन शो देखें

दिल्ली के सराय काले खां में स्थित बांसेरा पार्क नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यमुना नदी के किनारे स्थित यह पार्क बांस से बने Architecture के लिए काफी पॉपुलर है. यहां आपको रंग बिरंगे फूल, हरियाली और नदी का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है. सुबह की सैर हो या फिर शाम की वॉक…हर समय आपको यहां सुकून ही मिलेगा. सबसे खास बात यहां आपको अंदर एक कैफे भी मिलता है, जहां आप टेस्टी फूड एंजॉय कर सकते हैं. इसके अलावा हॉट एयर बैलून राइड भी है. पार्क की एंट्री टिकट 50 रुपये की है और 13 साल से कम उम्र के बच्चों की एंट्री बिल्कुल फ्री है. पिकनिक मनाने या फिर पार्नटर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए ये जगह एक दम बेस्ट है.

Baansera Park

रंग-बिरंगे फूलों से सजा अमृत उद्यान

1 फरवरी से अमृत उद्यान भी आम लोगों के लिए खुल गया है. राष्ट्रपति भवन के परिसर में स्थित ये ऐतिहासिक गार्डन पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था. यहां आपको गुलाब के फूल, गेंदे से लेकर तुलीप के फूलों की कई वैरायटी देखने को मिलती है. इसके अलावा बाल वाटिका, और झरना भी देख सकते हैं. बता दें कि, इसकी टिकट आपको ऑनलाइन की खरीदनी होगी.

Amrit Udyan

सुंदर नर्सरी के मकबरे

सुंदर नर्सरी भी पिछले कुछ समय से लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुई है. यहां आमतौर पर लोग पिकनिक माने आते हैं और फैमिली संग टाइम स्पेंड करते हैं. बच्चों के लिए यहां कई झूले भी हैं. इसके अलावा आप य़हां रंग-बिरंगे फूल देख सकते हैं. अंदर कई छोटे-छोटे मकबरे भी बनाए गए हैं, जिनकी कारीगारी काफी खूबसूरती से की गई है. सुंदर नर्सरी का नजदीकी मेट्रो स्टेशन सरायं काले खां है.

Sunder Nursery

संजय वन में लें पहाड़ों वाली वाइब

दिल्ली संजय वन पार्क अरावली पहाड़ियों में फैला हुआ है. यहां कई प्रकार के पेड़-पौधे, पक्षी और वन्यजीव देख सकते हैं. अगर आप हिमाचल या उत्तराखंड नहीं जा सकते तो, यहां आकर ट्रेकिंग और नेचर वॉक का मजा ले सकते हैं. यहां आपको एक झरना भी देखने को मिलेगा, जिसके पास बैठ पर मैगी एंजॉय कर सकते हैं. यानी यहां आकर आपको पूरी पहाड़ों वाली फील आने वाली है. संजय वन पहुंचने के लिए आपको कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन उतरना है और वहां से ऑटो-रिक्शा लेकर संजय वन पहुंच सकते हैं.

Sanjay Van

असोला-भट्टी Wildlife Sanctuary

अगर आप नेचर और एनिमल लवर हैं तो असोला-भट्टी Wildlife Sanctuary आपके लिए एक परफेक्ट जगह हो सकती है. दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद के पास, अरावली पर्वत श्रृंखला पर स्थित है. यहां आपको नीलगाय, सियार और अनेक पक्षी देखने को मिलते है. टिकट की बात करें तो, मात्र 10 रुपये में आपको एंट्री मिल जाएगी. नजदीकी मेट्रो स्टेशन बदरपुर बॉर्डर और तुगलकाबाद है, जहां से आप ऑटो लेकर सैंचुरी तक पहुंच सकते हैं.

ये भी पढ़ें: देश ही नहीं विदेश में भी मौजूद हैं भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर, इस बार कर आएं दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर Shortcut का चक्कर शख्स को पड़ा, ट्रेन से टक्कर लगते ही खिलौने की तरह…| Sanjay Dutt Filmfare Awards: 45 साल के करियर में संजय दत्त ने जीते सिर्फ 2… – भारत संपर्क| गले लगने पर मिलता है सुकून…जानें कितने मिनट का Hug स्ट्रेस करता है दूर?| टैक्स के मोर्चे पर सरकार को मिली बड़ी खुशखबरी, खजाने में आए…- भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण…- भारत संपर्क