खाने में खजूर, धोबी का काम…जेल के भीतर कैसी है इमरान खान की जिंदगी? – भारत संपर्क

0
खाने में खजूर, धोबी का काम…जेल के भीतर कैसी है इमरान खान की जिंदगी? – भारत संपर्क
खाने में खजूर, धोबी का काम...जेल के भीतर कैसी है इमरान खान की जिंदगी?

इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. अडियाला जेल में बंद इमरान खान ने दाईं आंख की रोशनी बेहद कम हो जाने की शिकायत की थी. इस पर कोर्ट ने चार दिनों के भीतर उनकी मेडिकल जांच कराने और बेटों से मुलाकात सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.

इमरान खान से कोर्ट के आदेश पर बैरिस्टर सलमान सफदर ने जेल में मुलाकात की और हालात पर रिपोर्ट तैयार की. रिपोर्ट पर गौर करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि 16 फरवरी से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से आंखों की जांच कराई जाए. रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान पिछले तीन महीनों से नजर कमजोर होने की शिकायत कर रहे थे. धीरे-धीरे उनकी दाईं आंख की रोशनी काफी कम हो गई और अब वह करीब 15 फीसदी ही काम कर रही है.

जेल में कैसी होती है इमरान की दिनचर्या

रिपोर्ट में इमरान खान की रोजमर्रा की दिनचर्या का भी जिक्र है. सुबह नाश्ते के बाद वह कुरान पढ़ते हैं और फिर हल्का व्यायाम करते हैं. उनके पास एक्सरसाइज बाइक, डंबल और बारबेल जैसे साधन मौजूद हैं. दोपहर में टहलने की अनुमति मिलती है. शाम साढ़े पांच बजे से अगले दिन सुबह तक उन्हें सेल में बंद रखा जाता है. खाने की व्यवस्था परिवार के खर्च पर होती है. नाश्ते में कॉफी, दलिया और खजूर शामिल हैं. दोपहर के खाने में चिकन, मांस या दाल बारी-बारी से दी जाती है. रात में हल्का भोजन जैसे फल और दूध लिया जाता है.

सेल की हालत और सुविधाएं

इमरान खान की सेल में बिस्तर, कुर्सी, मेज, पंखा, हीटर और टीवी जैसी सुविधाएं हैं, हालांकि टीवी काम नहीं कर रहा था. करीब 100 किताबें भी उनके पास मौजूद हैं. सुरक्षा के लिए परिसर में कई कैमरे लगे हैं, लेकिन सेल के अंदर कैमरा नहीं है. सफाई और सुरक्षा व्यवस्था से वह संतुष्ट बताए गए, लेकिन गर्मियों में हालात कठिन हो जाते हैं. मच्छर और गर्मी से परेशानी होती है. उन्होंने फ्रिज न होने और खाने के खराब होने की भी शिकायत की. रिपोर्ट में रसोई की सफाई बेहतर करने की जरूरत भी बताई गई.

परिवार और वकीलों से मुलाकात का मुद्दा

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि इमरान खान को अपने वकीलों और परिवार से नियमित मुलाकात में दिक्कतें आ रही हैं. बेटों से मुलाकात सीमित रही है. पत्नी से हफ्ते में एक बार मिलने की अनुमति है. उन्होंने कानूनी मामलों पर सलाह लेने के लिए वकीलों से नियमित संपर्क की जरूरत बताई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: टिकट चेकिंग के दौरान स्टेशन से अचानक गायब हुआ बंदा, भीड़ के बीच शख्स ने…| T20 World Cup 2026 Points Table: इटली ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा, टी20 वर्ल्… – भारत संपर्क| महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प,…- भारत संपर्क| खाने में खजूर, धोबी का काम…जेल के भीतर कैसी है इमरान खान की जिंदगी? – भारत संपर्क| Premanand Maharaj To Rajpal Yadav: ‘जीवन में दुख और पैसों की समस्या…’… – भारत संपर्क