T20 World Cup 2026 Points Table: इटली ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा, टी20 वर्ल्… – भारत संपर्क
T20 World Cup 2026 Points Table: इटली की जीत से हिले अंग्रेज (फोटो-पीटीआई)
T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में कुछ ऐसा कमाल हुआ है जिसने हर क्रिकेट फैन को हैरान कर दिया है. दरअसल गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से रौंद दिया, जिसके बाद ग्रुप सी की अंक तालिका में मानो भूचाल आ गया. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार खेल रही इटली ने मैच जीतकर इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है. इटली की टीम नेपाल को हराकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि इंग्लैंड चौथे नंबर पर लुढ़क गई है. नेपाल की टीम दोनों मैच हारकर पांचवें स्थान पर है.
टी20 वर्ल्ड कप, ग्रुप सी का हाल
ग्रुप सी में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को हराकर टॉप पोजिशन बरकरार रखी है. स्कॉटलैंड ने इटली को हराया लेकिन वेस्टइंडीज से उसे हार मिली लेकिन वो नेट रेनरेट की वजह से दूसरे स्थान पर काबिज है. इटली की टीम भी 2 मैचों में 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. इंग्लैंड की टीम के 2 अंक हैं लेकिन खराब नेट रनरेट की वजह से वो चौथे स्थान पर है. अब अगर इंग्लैंड की टीम अगले दो में से एक भी मैच हार गई तो उसका सुपर 8 में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.
इटली की करिश्माई जीत
टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार क्वालिफाई करने वाली इटली की टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इतिहास रच दिया. इस टीम को नेपाल ने 124 रनों का लक्ष्य दिया था और इटली ने 12.4 ओवर में 124 रन बना लिए. नेपाल की टीम इटली का एक भी विकेट नहीं गिरा सकी. इटली की ओपनिंग जोड़ी ने कमाल खेल दिखाया. जस्टिन मॉस्का ने नाबाद 60 रन बनाए. एंथनी मॉस्का ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली. कृष्ण कालूगमागे ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके और वो प्लेयर ऑफ द मैच बने.
टी20 वर्ल्ड कप की हर ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
