5 साल में UPSC-SSC भर्ती परीक्षा में कोई पेपर लीक नहीं… सरकार ने राज्यसभा में…

0
5 साल में UPSC-SSC भर्ती परीक्षा में कोई पेपर लीक नहीं… सरकार ने राज्यसभा में…

यूपीएससी और एसएससी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के सवाल पर सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में जानकारी दी. सरकार ने कहा कि पिछले पांच साल में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई है. आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने सवाल पूछा था. जितेंद्र सिंह ने इसका जवाब दिया.

राजद सांसद ने पिछले पांच वर्षों में भर्ती परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की घटनाओं, पेपर लीक की सर्वाधिक घटना वाले राज्यों और इस तरह की घटनाओं की जानकारी मांगी थी. मंत्री ने लिखित उत्तर में कहा, ‘इस विभाग (कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन) के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दो भर्ती एजेंसियों, यूपीएससी और एसएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से केंद्रीय सरकार के तहत आने वाले पदों की भर्ती के संबंध में, पिछले पांच वर्ष में परीक्षा पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई है.

पेपर लीक के मामले सरकार पर लगते रहे आरोप

धोखाधड़ी और पेपर लीक से निपटने के लिए सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024 लागू किया है. इसमें दोषियों को 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. यह कानून यूपीएससी, एसएससी, आरआरबी, एनटीए और IBPS जैसी सभी प्रमुख परीक्षाओं पर लागू होता है. हाल के कुछ समय में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आते रहे हैं.

पिछले साल गुजरात में यूपीएससी प्रीलिम्स के पेपर लीक होने की खबरें थी. हालांकि, आयोग की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी. वहीं, SSC के कुछ अभ्यर्थियों ने पेपर लीक के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया था. पिछले साल एसएससी एमटीएस परीक्षा के पोस्टपोन्ड होने की खबरें थीं. UPESSC की एक परीक्षा को पेपर लीक के संदेह में रद्द किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs NAM: कोहली ने 2016 में बनाया जो रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या ने T20 वर्ल्… – भारत संपर्क| धर्म बदलने या शादी करने से किसी की जाति नहीं बदलती, इलाहाबाद HC का बड़ा आदे… – भारत संपर्क| बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल – भारत संपर्क न्यूज़ …| 5 साल में UPSC-SSC भर्ती परीक्षा में कोई पेपर लीक नहीं… सरकार ने राज्यसभा में…| *Big Breaking jashpur:-धान खरीदी केन्द्र में प्रशासनिक अधिकारियों की…- भारत संपर्क