दूसरी पत्नी के बक्से में रखा तीसरी का शव, 3 दिन बाद टैंक में मिला… समीर न… – भारत संपर्क

0
दूसरी पत्नी के बक्से में रखा तीसरी का शव, 3 दिन बाद टैंक में मिला… समीर न… – भारत संपर्क

टीन के बक्से में मिला था सिया का शव.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 फरवरी को पानी के टैंक में बक्से में बंद एक महिला की लाश मिली थी. पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मृतका की पहचान अशरफी उर्फ सिया (33) निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र के रूप में हुई. सिया की दोस्ती इंस्टाग्राम पर भोपाल निवासी समीर से हुई. बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच संबंध बन गए. इसके बाद सिया महाराष्ट्र से भोपाल आ गई. यहीं समीर से शादी कर साथ रहने लगी. समीर ने पहले से ही दो शादियां की थी और उसके दो बच्चों भी हैं. पहली पत्नी उससे अलग हो गई थी, जबकि दूसरी उसके साथ रहती थी. एक ही घर में रहने को लेकर दूसरी पत्नी और सिया के बीच अक्सर विवाद होता था.
भोपाल पुलिस की जांच में सामने आया कि तीन दिन पहले हुए झगड़े के बाद समीर ने सिया की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए टीन के बक्से में बंद कर घर के पास बने पानी टैंक में फेंक दिया. पुलिस ने समीर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि समीर ने सिया से भी शादी की थी. सिया उसकी तीसरी पत्नी थी. सिया को मारने के बाद वह अपनी दूसरी पत्नी को लेने जबलपुर गया था. पुलिस ने बताया कि शुरुआत से ही शक की सुई समीर की ओर घूम रही थी. पड़ोसियों से भी उसके व्यवहार और घर में चल रहे विवादों की जानकारी मिली थी.

टीन के बक्से में मिला था शव
जांच में यह भी पता चला कि जिस टीन के बक्से में सिया का शव मिला, वह वही बक्सा था, जो कुछ समय पहले समीर को दूसरी शादी में दहेज में मिला था. हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को उसी बक्से में बंद कर पानी के टैंक में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा. शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा और डिकम्पोज होने लगा था.

साली बताकर घर में ले आया
शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं. सिया ने प्लाजो पहन रखा था. उसके हाथ पर दीप नाम का टैटू बना है और 26 मई 1992 की तारीख अंकित है, जिसे जन्मतिथि माना जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, समीर कुछ महीने पहले सिया को अपने साथ लेकर मोहल्ले में रहने आया था. शुरुआत में उसने आसपास के लोगों को सिया को अपनी साली बताया था, लेकिन बाद में दोनों के शादी की बात सामने आई.
सिया से पहले 2 शादी कर चुका था समीर
पुलिस के अनुसार, सिया से पहले ही समीर दो शादी कर चुका था. पहली पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, जबकि उसकी दूसरी पत्नी कुछ समय पहले आपसी विवाद के चलते मायके चली गई थी. तभी समीर की पहचान इंस्टाग्राम पर सिया से हुई. सिया के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं. वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई. समीर पेशे से ऑटो चालक है.
पुलिस समीर से कर रही पूछताछ
हालांकि पिछले कुछ दिनों से उसका ऑटो भी नियमित रूप से नहीं चल रहा था. जांच में यह भी सामने आया कि समीर और सिया के बीच लगातार झगड़े होते थे, जिसका असर उनके पारिवारिक जीवन पर पड़ रहा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद समीर अपनी दूसरी पत्नी को लेने जबलपुर गया था. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEET छात्रा केस: पटना में अमिताभ दास के घर छापेमारी, पूर्व IPS को अपने साथ…| Shahid Kapoor Education: ‘ओ रोमियो’ स्टार शाहिद कपूर कितने पढ़े-लिखे हैं? – भारत संपर्क| JEE Main 2026 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट में देरी का बोनस नंबर से क्या है…| Valentine’s Day Bouquet: फूलों का गुलदस्ता हुआ पुराना ! इन चीजों से बनवाएं लेडी…| ‘शेख हसीना को वापस भेजे भारत’, बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद BNP में उठी प्रत्यर्पण… – भारत संपर्क