दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी… यूपी में 72 घंटे बाद बारिश, हिमाचल में बर्फबारी … – भारत संपर्क

0
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी… यूपी में 72 घंटे बाद बारिश, हिमाचल में बर्फबारी … – भारत संपर्क

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है.
दिल्ली में ठंड लगभग खत्म हो चुकी है. आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलने से थोड़ी गर्माहट महसूस होगी. बारिश की कोई संभावना नहीं है. 19 फरवरी तक मौसम में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं है. हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार कर दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं ठंड कम होने से लिए दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बहुत कम हो गया है. लोधी रोड सहित कई इलाकों में AQI 200 के अंदर दर्ज किया गया.

कहां कितना AQI?

अलीपुर – 235
आनंद विहार – 265
अशोक विहार – 239
बवाना – 232
बुराड़ी – 200
जहांगीरपुरी – 252
लोधी रोड – 150
मंदिर मार्ग – 153

यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में आज मौमस साफ रहेगा. आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 और 17 फरवरी को मौसम में बदलाव के संकेत दिए है. इस दौरान नोएडा सहित कई जिलों इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं बिहार में आज ठंड कम रहेगी और मौसम साफ रहेगा. दिन के समय धूप निकलने के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा.

हिमाचल में बदल रहा मौसम का मिजाज
पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब हिमाचल में लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिस कारण राज्य के पहाड़ी हिस्सों में 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इसके बार मौसम साफ रहने की उम्मीद है.
उत्तराखंड में 16 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है. 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं राजस्थान में 15 फरवरी को बाद मौसम करवट ले सकता है.
यहां देखें अपने शहर का मौसम


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी… यूपी में 72 घंटे बाद बारिश, हिमाचल में बर्फबारी … – भारत संपर्क| NEET छात्रा केस: पटना में अमिताभ दास के घर छापेमारी, पूर्व IPS को अपने साथ…| Shahid Kapoor Education: ‘ओ रोमियो’ स्टार शाहिद कपूर कितने पढ़े-लिखे हैं? – भारत संपर्क| JEE Main 2026 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट में देरी का बोनस नंबर से क्या है…| Valentine’s Day Bouquet: फूलों का गुलदस्ता हुआ पुराना ! इन चीजों से बनवाएं लेडी…