चौथिया कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट, डीजे पर डांस करते समय…- भारत संपर्क

0

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगल भवन में चौथिया कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। बिलासपुर से चौथिया में शामिल होने आए लोगों और घरातियों के बीच डीजे पर डांस करते समय विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डीजे पर गाना चल रहा था और दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग खुशी में डांस कर रहे थे। इसी बीच डांस करते समय दुल्हन पक्ष के एक युवक के साथ धक्का-मुक्की हो गई। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान चारपहिया वाहन और बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक कोरबा के रहने वाले हैं, जबकि घायल हुए लोग बिलासपुर क्षेत्र से चौथिया में शामिल होने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Alert: मध्य प्रदेश में 80 हजार गेस्ट टीचर्स की होगी भर्ती, भारतीय सेना ने…| बहू ने किया इतना टॉर्चर, 95 साल की उम्र में ससुर ने पेट में राइफल सटाकर खुद… – भारत संपर्क| उन्हें आप पर भरोसा है… क्राउन प्रिंस की ट्रंप से अपील, ईरानियों की मदद करें – भारत संपर्क| रायगढ़ महिला संघ का तेरवाँ वार्षिक महाधिवेशन उत्साह और ऊर्जा के साथ शहीद कर्नल विप्लव… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Viral Video: विदेशी लड़की ने जीत लिया दिल, महादेव का गाना गाकर इंटरनेट पर मचाया तहलका