Job Alert: मध्य प्रदेश में 80 हजार गेस्ट टीचर्स की होगी भर्ती, भारतीय सेना ने…

0
Job Alert: मध्य प्रदेश में 80 हजार गेस्ट टीचर्स की होगी भर्ती, भारतीय सेना ने…
Job Alert: मध्य प्रदेश में 80 हजार गेस्ट टीचर्स की होगी भर्ती, भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 शुरू की, पढ़ें जॉब अलर्ट

पढ़ें लेटेस्ट जॉब अलर्ट Image Credit source: Getty image

Job Alert: मध्य प्रदेश के स्कूलों में नए सत्र से पहले शिक्षक की कमी दूर करने की तैयारी जोर पकड़ रही है. सरकार लगभग 80 हजार गेस्ट टीचर्स की भर्ती करने वाली है. खाली पदों का आंकलन किया जा रहा है और जहां नियमित शिक्षक नहीं हैं, वहां पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए गेस्ट टीचर्स लगाए जाएंगे. मार्च में 76 हजार मौजूदा गेस्ट टीचर्स का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. नई भर्ती अप्रैल से जुलाई तक पूरी करने का लक्ष्य है. इसके अलावा, भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 की शुरुआत कर दी है. आवेदन 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक ऑनलाइन होंगे. एनसीसी स्पेशल एंट्री के तहत C सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार बिना लिखित परीक्षा दिए लेफ्टिनेंट बन सकते हैं.

मध्य प्रदेश में 80 हजार गेस्ट टीचर्स की भर्ती की तैयारी

मध्य प्रदेश में नए शिक्षण सत्र से पहले स्कूलों में शिक्षक की कमी दूर करने की तैयारी तेज हो गई है. सरकार लगभग 80 हजार गेस्ट टीचर्स की भर्ती करने जा रही है. इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और खाली पदों का आंकलन हो रहा है. जहां नियमित शिक्षक नहीं हैं, वहां गेस्ट टीचर्स नियुक्त होंगे ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो. मार्च में वर्तमान 76 हजार गेस्ट टीचर्स का कार्यकाल खत्म हो रहा है. रिटायरमेंट और रिक्तियों को देखते हुए नई भर्ती अप्रैल-जुलाई तक पूरी की जाएगी. इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.

अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी. इस बार आयु सीमा बढ़ा दी गई है. इच्छुक उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और उम्र तय है. चयन में ऑनलाइन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और मेरिट लिस्ट शामिल है. सामान्य सोल्जर के लिए लंबाई 170 सेमी और क्लर्क के लिए 162 सेमी आवश्यक है. उम्मीदवार आवेदन से पहले नियम ध्यान से पढ़ें. इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.

NCC स्पेशल एंट्री के जरिए लेफ्टिनेंट बनने का मौका

भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री के तहत भर्ती शुरू कर दी है. एनसीसी C सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार बिना लिखित परीक्षा दिए लेफ्टिनेंट बन सकते हैं. आयु सीमा 1925 साल है. पहले ग्रेजुएशन और एनसीसी ग्रेड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, फिर SSB इंटरव्यू होगा. चयनितों को 49 हफ्ते की ट्रेनिंग मिलेगी और हर महीने 56,100 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग चेन्नई में होगी और इसके बाद 10 साल सेवा करनी होगी. इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें-Job Alert: बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, NTPC को चाहिए इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव, UP में 10 लाख रोजगार देने का ऐलान, पढ़ें जॉब अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मां की ममता और पिता का संघर्ष हमेशा वंदनीय है, देव पब्लिक स्कूल एवं डीपीएस…- भारत संपर्क| पटना में सरेआम फायरिंग… स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी…| Dhurandhar: कोई नहीं दूर-दूर तक… ‘छावा’-‘पुष्पा’ सबको धुरंधर ने दी धोबी पछाड़,… – भारत संपर्क| IND vs PAK: कोलंबो के मैदान पर थम नहीं रहा सांपों का आतंक, भारत-पाकिस्तान क… – भारत संपर्क| कांच या स्टील में…खाना पैक करने के लिए कौन सा कंटेनर है बेस्ट? जानें