कब्रिस्तान में बैठी थी बुजुर्ग महिला, बोली- मेरा बेटे मुझे यहां… रूह को झ… – भारत संपर्क
सांकेतिक तस्वीर.Image Credit source: freepik
यूपी के आगरा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक बेटा अपनी बुजुर्ग बीमार मां को कब्रिस्तान में लावारिस छोड़कर भाग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीमार महिला को इलाज के लिए एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया. घटना शनिवार रात की है. महिला अपना नाम रज्जो देवी और पता गुबरारी, मथुरा बता रही है. घटना न्यू आगरा पुलिस थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार महिला अपना नाम और पता बताने के बाद बेहोश हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के परिजनों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस के अनुसार महिला बीमार है. ठीक होने पर उससे और जानकारी जुटाई जाएगी. अभी वह ज्यादा कुछ बता नहीं पाई है. पुलिस ने सूचना
महिला के हैं दो बेटे
जानकारी के अनुसार महिला ने एंबुलेस चालक को बताया कि उसके दो बेटे हैं. दोनों उसका ध्यान नहीं देते हैं. एक बेटा आज मथुरा से यहां लेकर आया था और कब्रिस्तान में छोड़कर चला गया. बच्चों को पाल-पोष कर बड़ा किया और जब बुढ़ापे में सहारा बनना चाहिए तो घर से दूर लाकर छोड़ दिया और भाग गया.
क्या कहते हैं स्थानीय लोग?
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग बीमार महिला बिना किसी सहारे के कैसे रहेगी. पुलिस के इलाज के बाद इन्हें वृद्धाश्राम में छोड़ देना चाहिए. वहां इनका इलाज भी होगा औ आश्रम के लोग अच्छे से ध्यान भी रखेंगे. वहीं पुलिस ने बताया कि कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास बुजुर्ग महिला को लोगों ने देख और सूचना थी, जिसके बाद मौके पर जाकर देखा, तो महिला बीमार थी, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है. महिला के परिजनों का पता लगाया जा रहा है.
