Ajab Gajab: जिसे समझा पेट का इन्फेक्शन, वो निकला कुछ और…लड़की ने ‘अनजाने’ में दिया…

0
Ajab Gajab: जिसे समझा पेट का इन्फेक्शन, वो निकला कुछ और…लड़की ने ‘अनजाने’ में दिया…
Ajab Gajab: जिसे समझा पेट का इन्फेक्शन, वो निकला कुछ और...लड़की ने 'अनजाने' में दिया बच्चे को जन्म

21 साल की लड़की ने ‘अनजाने’ में दिया बच्चे को जन्मImage Credit source: Pixabay (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्या किसी के साथ ऐसा हो सकता है कि उसे पूरे 9 महीने तक अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता ही न चले? शायद आप कहेंगे नहीं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया घूमने गई एक ब्रिटिश लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसने उसे भी हैरान कर दिया. दरअसल, लड़की को लगा कि उसे शायद पेट में इन्फेक्शन हो गया है, लेकिन जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसने वहां लगभग 6.4 पाउंड की एक बच्ची को जन्म दिया. अब ये मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है कि भला ऐसा कैसे हो सकता है कि लड़की को अपनी प्रेग्नेंसी का पता ही नहीं चल पाया.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 साल की हैटी शेपर्ड अपने 22 साल के बॉयफ्रेंड बेली चीडल के साथ पूर्वी तट पर छह महीने के एडवेंचर टूर पर थीं, जहां इस जोड़े ने खूब बीच पार्टियां की और घूमे-फिरे, एंजॉय किया. इस बीच एक दिन अचानक शेपर्ड खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगीं. शुरू में उन्हें लगा कि उनके पेट में होने वाली ऐंठन शायद पेट का इन्फेक्शन है, इसलिए उन्होंने पैरासिटामोल की दो गोलियां खा ली, लेकिन उसके बाद उनकी हालत और खराब हो गई और उनके पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द होने लगा. इसके बाद शेपर्ड को एपेंडिसाइटिस का शक हुआ, इसलिए वो सीधे क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी अस्पताल चली गईं.

ये भी पढ़ें: ये बच्चा तो जीनियस निकला, सिर्फ 12 साल की उम्र में बना दिया न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर

अस्पताल में पता चली चौंकाने वाली सच्चाई

अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाउंड किया और फिर जो रिपोर्ट आई, उसे देखकर डॉक्टर भी चौंक गए. उन्हें शेपर्ड के पेट में होने वाली ऐंठन की असली वजह पता चली. असल में शेपर्ड को प्रसव पीड़ा हो रही थी. शेपर्ड बताती हैं, ‘मुझे याद है जब डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कर रहे थे, तो मैंने मुड़कर उनके चेहरे की ओर देखा और उनके चेहरे के भाव बिल्कुल चौंकाने वाले थे. मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ है, तो उन्होंने कहा कि एक बच्चा है. मुझे लगा कि ये तो असंभव है, क्योंकि मैंने गर्भनिरोधक गोलियां ली थी’.

क्यों महसूस नहीं हुई बच्चे की हलचल?

शेपर्ड ने बताया, ‘डॉक्टरों ने कहा कि अभी बच्चा आने वाला है और तुम प्रसव पीड़ा में हो’. शेपर्ड ने कहा कि उन्हें शुरू में डॉक्टरों की बातों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन अब वह उस घटना को ‘जीवन का सबसे भयावह अनुभव’ बताया है. उन्हें बाद में पता चला कि अपनी गर्भावस्था का अहसास उन्हें इसलिए नहीं हुआ क्योंकि उनकी नाल पेट के आगे की ओर खिसक गई थी, जिससे उन्हें बच्चे की हलचल महसूस नहीं हो रही थी.

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, शेपर्ड ने जिस बच्ची को जन्म दिया, उसका विकास उनकी रीढ़ की हड्डी के पास पीठ में हो रहा था और यही कारण है कि उनका पेट बाहर नहीं निकला हुआ था. हालांकि 9 महीने तक गर्भावस्था के दौरान बिल्कुल अनजान रहना असंभव लग सकता है और इसीलिए इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्रामीण भारत का मास्टर प्लान: 63% बजट के साथ VB-G Ram-G बना…- भारत संपर्क| हाथियों ने तोड़े मकान, ग्रामीण हुए बेघर, रात में खुले आसमान…- भारत संपर्क| *महाशिवरात्रि विशेष: साहिडाड़ के शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य कलश…- भारत संपर्क| समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Ajab Gajab: जिसे समझा पेट का इन्फेक्शन, वो निकला कुछ और…लड़की ने ‘अनजाने’ में दिया…