*आंगनबाड़ियों की स्थिति सुधारने प्रियावंदा सिंह जूदेव करेगीं पहल, शहर में चल…- भारत संपर्क
जशपुरनगरः शहर में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति को सुधारने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव पहल करेगी। शनिवार को समस्या से अवगत कराने के लिए पहुंचे पूर्व पार्षद और आंगनबाड़ी केंद्रों के कर्मचारियों को जूदेव ने यह आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपतें हुए वार्ड क्रमांक 8 के पूर्व पार्षद गणेश साहू ने बताया कि उनके वार्ड का आंगनबाड़ी भवन को नगरपालिका ने लगभग 3 साल पहले ही जर्जर घोषित कर चुकी है। लेकिन अब तक नए भवन के लिए कोई पहल नहीं की गई है। इससे यहां अक्षर ज्ञान प्राप्त करने के लिए आने वालों बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होनें बताया कि यही स्थिति शहर के दूसरे आंगनबाड़ी केंद्रों की भी है। उन्होनें बताया कि तेली टोली के अलावा दर्जी मुहल्ला,बनिया टोली,खजांची टोली और शिव मंदिर पारा के भवनों की हालत भी खराब हो चुकी है। इनके मरम्मत और नए भवन निर्माण की जरूरत है।
जल्द होगा समस्या का निराकरण –
प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व विकास,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता में सबसे पहले है। बीते दो साल में इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होनें कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र,बच्चों को अक्षर ज्ञान देने के साथ ही पोषण के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवश्यक है कि हर आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण रहे। उन्होने आश्वस्त किया कि आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत और नए भवनों के लिए जल्द ही महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से चर्चा करेगी।
