कटिहार के कुर्सेला हाट में लगी भीषण आग, 500 दुकानें जलकर खाक; 7 करोड़ का…

0
कटिहार के कुर्सेला हाट में लगी भीषण आग, 500 दुकानें जलकर खाक; 7 करोड़ का…
कटिहार के कुर्सेला हाट में लगी भीषण आग, 500 दुकानें जलकर खाक; 7 करोड़ का नुकसान

दुकानें जलकर हुई खाक

बिहार के कटिहार जिले में एनएच-31 से जुड़े कुर्सेला थाना क्षेत्र के कुर्सेला हाट में रविवार शाम भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लगभग 500 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और जलकर राख हो गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अचानक लगी और तेज हवा के कारण पल भर में पूरे बाजार में फैल गई. आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी दुकान से उठी चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया.

स्थानीय लोग अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया और भागलपुर से भी अतिरिक्त दमकल की गाड़ियां मंगाई जा रही हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है. प्रशासन मौके पर कैंप कर रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

कुर्सेला हाट में अचानक आग

बताया जा रहा है कि एक दम लगी आग से कुर्सेला हाट में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. तेज होती आग की लपटों के बीच दुकानदारों और ग्राहकों ने जैसे-तैसे भगाकर अपनी बचाई, लेकिन उनका माल नहीं बच सका. घटना के बाद मौके पर भीड़ जुटी हुई है. रात 10 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. रेस्क्यू टीम राहत बचाव के काम में जुटी हुई है. फिलहाल, इस अग्निकांड में किसी के भी घायल होने की अब तक कोई जानकारी नहीं है.

500 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक

हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि करीब 7 करोड़ का माल जलकर खाक हो गया है. मार्किट में लगी आग से दुकानदार काफी परेशान नजर आ रहे हैं. उनका माल जलकर पूरी तरह से जल गया है.

(रिपोर्ट- करन कुमार/कटिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेठी-प्रतापगढ़ हाइवे पर बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरा भारत पेट्रोलियम का पोलब… – भारत संपर्क| कब और कैसे बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल? आयु्र्वेद से जानें कारण और उपाय| कटिहार के कुर्सेला हाट में लगी भीषण आग, 500 दुकानें जलकर खाक; 7 करोड़ का…| रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत…अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का दावा – भारत संपर्क| *आंगनबाड़ियों की स्थिति सुधारने प्रियावंदा सिंह जूदेव करेगीं पहल, शहर में चल…- भारत संपर्क