Noida News: 15 साल का रिलेशन, एक कार के अंदर खत्म… क्या शादी के लिए सुमित… – भारत संपर्क

0
Noida News: 15 साल का रिलेशन, एक कार के अंदर खत्म… क्या शादी के लिए सुमित… – भारत संपर्क

सुमित-रेखा (फाइल फोटो).
नोएडा सेक्टर-107 में वैलेंटाइन डे के दिन एक कार के अंदर युवक और युवती की लाश मिली थी. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हुआ कि दोनों की मौत सिर में गोली लगने से हुई थी. दोनों को गोली बेहद नजदीक से मारी गई थी. घटना 14 फरवरी की दोपहर करीब 12:30 बजे सामने आई, जब सफाई कर्मचारियों ने सड़क किनारे खाली टाटा अल्ट्रोज कार में दोनों को खून से लथपथ हालत में देखा. युवक के दाएं हाथ में पिस्टल थी. उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर शवों को बाहर निकाला.
फॉरेंसिक जांच में जुटी टीम, मोबाइल भेजे गए लैब
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं. दोनों के मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर मिले, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया. DCP जमुना प्रसाद ने बताया कि मोबाइल डाटा इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकता है. वहीं फॉरेंसिक टीम ने कार से फिंगरप्रिंट, ब्लड के सैंपल और अन्य साक्ष्य जुटाए. अब तक की जांच में कार के अंदर किसी तरह की हाथापाई के निशान नहीं मिले हैं. इससे प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है.

15 साल पुराना रिश्ता
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक और युवती एक-दूसरे को करीब 15 साल से जानते थे. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. युवक दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था. वहीं कारोबार करता था, जबकि युवती नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र इलाके की निवासी थी. वह सेक्टर-62 में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी. दोनों एक दिन पहले इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर साथ देखे गए थे. इसके बाद दोनों नोएडा और दिल्ली में घूमते रहे. बाद में दोनों ने अपने-अपने मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर कर दिए थे.

क्या परिवार शादी के खिलाफ था?
DCP जमुना प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिवार की ओर से सहमति नहीं मिल रही थी. जानकारी में जातिगत मतभेद की भी बात सामने आई है. वहीं पुलिस दोनों परिवारों से असली वजह का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है. साथ ही कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. फिलहाल दोनों परिवार के लोगों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है.
मृतक सुमित के कई चैट वायरल
घटना के बाद सुमित की कुछ वॉट्सऐप चैट वायरल हुई थी, जिसमें उसके भाई और रेखा के मोबाइल फोन पर मैसेज मृतक सुमित द्वारा किए गए थे. उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने लिखा था कि, “मेरी मौत की जिम्मेदार सिर्फ रेखा होगी.” इस बीच यह भी बात सामने आई कि रेखा का भाई उसे रेखा से संबंध तोड़ने की लगातार धमकी भी दे रहा था. वॉट्सऐफ पर मैसेज भेजकर कई बार माफी भी मांगी थी.
ये भी पढ़ें- नोएडा: मर्डर या सुसाइड? वैलेंटाइन डे पर कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, दोनों को लगी थी गोली
उसमें लिखा था कि वह हमेशा-हमेशा के लिए उसकी जिंदगी से कहीं दूर चला जाएगा. फिर सुमित ने रेखा को कॉल किया और आखरी बार मिलने की बात कही. रेखा उससे मिलने के लिए राजी हो गई, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि यह मुलाकात उनकी आखिरी मुलाकात होगी. इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह एक प्रेम कहानी का दुखद अंत था या इसके पीछे कोई और वजह है? इसका जवाब फॉरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल फोन का डाटा ही देगा.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवपुरी में वकील की हत्या से MP में उबाल, जबलपुर-इंदौर में सड़कों पर उतरे अ… – भारत संपर्क| Viral Video: सड़क पर गोलगप्पे खाने से पहले जरूर देख ले ये वीडियो, सच्चाई देख उतर…| T2O WC: आसान कैच छोड़कर लपका टूर्नामेंट का ‘बेस्ट कैच’, श्रीलंकाई फील्डर ने… – भारत संपर्क| जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश – भारत संपर्क न्यूज़ …| Noida News: 15 साल का रिलेशन, एक कार के अंदर खत्म… क्या शादी के लिए सुमित… – भारत संपर्क