जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश – भारत संपर्क न्यूज़ …

 

रायगढ़, 16 फरवरी 2026/ जिला कलेक्टोरेट परिसर में आज जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से नागरिक पहुंचे और आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने प्राप्त सभी आवेदनों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार, पारदर्शी एवं शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में तहसील छाल के ग्राम कटाईपाली निवासी राजाराम राठिया ने सर्पदंश से पत्नी की मृत्यु के बाद स्वीकृत मुआवजा राशि अब तक प्राप्त न होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 2025 को उनकी पत्नी गुरबाई की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। प्रकरण एसडीएम न्यायालय में चलकर मुआवजा स्वीकृत भी हो चुका है, किंतु अब तक भुगतान नहीं हुआ है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत सिंहा के ग्रामीणों ने मिडिल स्कूल एवं आंगनबाड़ी परिसर में अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि परिसर को तोड़कर अवैध रूप से फैंसी दुकान सहित अन्य दुकानें संचालित की जा रही हैं। कई बार मौखिक आग्रह के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को तत्काल स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। झोपड़ीपारा की दशोदा चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति की मांग की। रायगढ़ के बैकुण्ठपुर राममंदिर गली निवासी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने मोहल्ला में पक्की सड़क निर्माण की मांग की। इसके अतिरिक्त राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनदर्शन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच है और प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवपुरी में वकील की हत्या से MP में उबाल, जबलपुर-इंदौर में सड़कों पर उतरे अ… – भारत संपर्क| Viral Video: सड़क पर गोलगप्पे खाने से पहले जरूर देख ले ये वीडियो, सच्चाई देख उतर…| T2O WC: आसान कैच छोड़कर लपका टूर्नामेंट का ‘बेस्ट कैच’, श्रीलंकाई फील्डर ने… – भारत संपर्क| जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश – भारत संपर्क न्यूज़ …| Noida News: 15 साल का रिलेशन, एक कार के अंदर खत्म… क्या शादी के लिए सुमित… – भारत संपर्क