पंजाब नैशनल बैंक को स्थानांतरित करने का विरोध, रजगामार से…- भारत संपर्क

0

कोरबा। ग्राम रजगामार में 40 वर्षों से स्थित पंजाब नैशनल बैंक को स्थानांतरित करने का विरोध बढ़ गया है। बैंक के यथावत संचालन की मांग लेकर सोमवार को बढ़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नहीं होने पर 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम रजगामार में पंजाब नैशनल बैंक 40 वर्षों से स्थित है। जिसे ओमपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। जहाँ आस पास पहले से एसबीआई बैंक और पोस्ट आफिस भी है। रजगामार में पंजाब नैशनल बैंक जर्जर है, जिस कारण ओमपुर में एसईसीएल द्वारा प्रदत्त स्थान में भवन बैंक के हिसाब से बनाया जा रहा है। जिसे रजगामार में ही उसी भवन को सुधार कार्य या दूसरा भवन बैंक के हिसाब से निर्माण कराया जा सकता है। एक वर्ष से एटीएम मशीन को भी बंद कर रखा गया है। जनसंख्या की दृष्टि से ओमपुर की आबादी रजगामार की जनसंख्या के एक तिहाई ही है। सभी आश्रित ग्राम पतरापाली, ठाकुरखेता, टेवानारा, गोड़मा, केसला, केसलपुर, गंगदई, बासीनखार, केरवा, केराकछार, मौहार जिनकी जनसंख्या लगभग 15 हजार है। जिनका अधिकांश खाता इसी बैंक में है। जो रजगामार के आस पास है। बैंक के ओमपुर स्थानांतरित हो जाने से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए पूर्व में आसपास के सभी सरपंचो के द्वारा गत वर्ष 5 मई को जनदर्शन में तथा 8 मई को सर्कल हेड बिलासपुर में पत्राचार किया किया था। 13 मई को एसईसीएल में आंदोलन किया गया था। जिसमें एसईसीएल द्वारा लिखित में बैंक को स्थानांतरित नहीं किए जाने के संबंध में पत्र जारी किया गया था। किंतु वर्तमान में ओमपुर में भवन का कार्य पुनः प्रारंभ हो गया है जिसके लिए कलेक्टर को पुनः 29 दिसंबर को पत्र प्रेषित किया गया था, जिस पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई। जिससे क्षेत्र की जनता में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम रजगामार में स्थित पंजाब नैशनल बैंक को यथावत रखने की व्यवस्था की जाए। एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर 23 फरवरी से रजगामार फिल्टर चौक में जन आंदोलन (चक्काजाम) करने की चेतावनी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CBSE Board Exam 2026: सीबीएससी का बोर्ड एग्जाम आज से, परीक्षा में बैठेंगे 43 लाख…| शिवपुरी में वकील की हत्या से MP में उबाल, जबलपुर-इंदौर में सड़कों पर उतरे अ… – भारत संपर्क| Viral Video: सड़क पर गोलगप्पे खाने से पहले जरूर देख ले ये वीडियो, सच्चाई देख उतर…| T2O WC: आसान कैच छोड़कर लपका टूर्नामेंट का ‘बेस्ट कैच’, श्रीलंकाई फील्डर ने… – भारत संपर्क| जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश – भारत संपर्क न्यूज़ …