मुड़ापार हेलीपेड ग्राउंड बना स्टंटबाजी का अड्डा, कार की चपेट…- भारत संपर्क

0

कोरबा। शहर के मुड़ापार हेलीपेड ग्राउंड पर कार सवार युवकों ने स्टंटबाजी की। इस दौरान कई राहगीर कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। शहर के घंटाघर से एसईसीएल कॉलोनी जाने वाले मार्ग किनारे स्थित मुड़ापार हेलीपेड ग्राउंड पर सुबह के समय, जहां लोग क्रिकेट खेलने और मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचते हैं तो अन्य समय लोग वाहन ड्राइविंग सीखने जाते हैं, लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया पर दिखाने युवा वर्ग वाहन लेकर स्टंटबाजी करने भी हेलीपेड ग्राउंड पहुंच रहे हैं। ऐसे ही कार सवार युवक ने स्टंटबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार को खतरनाक तरीके से चलाते हुए गोल घुमाकर स्टंटबाजी करते नजर आया, जिसमें एक स्कूटी में सवार युवक समेत कई राहगीर स्टंटबाजी के दौरान कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचते दिखें। स्टंटबाजी की वजह से हेलीपेड की ओर से मुड़ापार पीएम आवास समेत आसपास क्षेत्र के लिए आवाजाही करने वाले दहशत में रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ishan Kishan Marriage: ईशान किशन की अभी उम्र ही क्या है? मम्मी ने काटी शादी… – भारत संपर्क| Mrunal Thakur: ’10 करोड़ खर्च करूं तब भी…’ धनुष संग शादी की खबरों पर फिर आया… – भारत संपर्क| Tarique Rahman’s Oath Ceremony: बांग्लादेश में आज तारिक रहमान की ताजपोशी, दुनियाभर के… – भारत संपर्क| CBSE Board Exam 2026: सीबीएससी का बोर्ड एग्जाम आज से, परीक्षा में बैठेंगे 43 लाख…| शिवपुरी में वकील की हत्या से MP में उबाल, जबलपुर-इंदौर में सड़कों पर उतरे अ… – भारत संपर्क