विपत्ति में बनती हैं दूरियां, विश्वनाथ देते हैं साथ: चंदन…- भारत संपर्क

0

कोरबा। महाशिवरात्रि पर अमरैयापारा नवधा चौक में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। आचर्य चंदन कृष्ण शास्त्री ने यहां ईश्वर की कथा का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि जब विपत्ति में अपने भी दूरी बना लेते हैं, तब आदिदेव विश्वनाथ अपने भक्तों की पुकार अवश्य सुनते हैं।
महिला समिति अमरैयापारा के इस आयोजन के प्रथम दिवस आचार्य चन्दनकृष्ण ने कहा कि शिव नकारात्मक शक्तियों के संहार और सात्विक शक्तियों को सशक्त करने का माध्यम है। ऐसे कई प्रसंग आदिदेव क कालखण्ड में आए। उन्होंने अपनी क्षमता से मानव कल्याण के लिए बड़ी लकीर खींची। आचार्य ने कहा कि कथाएं मनुष्यों को नई दृष्टि देती हैं। जीवन को सार्थक बनाने की शक्ति देती हैं। इसलिए श्रावकों को इसी अनुकूल आचरण करना चाहिए। कथा के शुभारंभ दिवस को भगवती पार्वती का यशगान करते हुए पचरा गीत की सुंदर प्रस्तुति की गई। इसके जरिए देवी के विभिन्न स्वरूपों का स्मरण किया गया। मातृशक्ति ने आयोजन में अपनी श्रेष्ठ सहभागिता की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2026 Most Expensive Film: ‘धुरंधर’ से 16 गुना ज्यादा है बजट, ये होगी साल 2026 की… – भारत संपर्क| पूरी दुनिया में धार्मिक विविधता का सबसे बुरा हाल इन 10 देशों में, यहां की आबादी… – भारत संपर्क| न मैदा, न मार्केट के सॉस…प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पिज्जा बनाएं घर पर, नोट…| Ajab Gajab! हैदराबाद के टेकी ने लिया ऐसा फैसला, पत्नी भी रह गई दंग, लोगों से पूछा- आप…| शादी की बात करनी ही थी… तभी आ धमके गर्लफ्रेंड के दो भाई, बॉयफ्रेंड का ब्ल… – भारत संपर्क