सड़क किनारे लग रही नॉनवेज दुकानों से बढ़ी परेशानी- भारत संपर्क

0

कोरबा। बांकी मोंगरा व कुसमुंडा के कबीर चौक मेन रोड सहित कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी कर खुलेआम सड़कों पर सब्जी मार्केट व नॉनवेज की बिक्री की जा रही है। इन दुकानों पर मांस को बिना ढंके रखे जाता है, जिन पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। बताया जाता है कि एसईसीएल क्रमिक प्रबंधक के द्वारा उनकों नोटिस भी दिया गया है कि सड़क किनारे सब्जी व नॉनवेज की दुकाने न लगाई जाए। इसके बावजूद दुकान धड़ल्ले से लग रही है। साफ-सफाई के अभाव में तेज दुर्गंध उठ रही है। लोगों का कहना है कि दुकानदार सब्जी व मांस मछली के कचरे को सड़क पर ही फेंक देते हैं। जिससे उठने वाली बदबू से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने इस पर अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मेन रोड से दुकानों को हटाने के लिए कई बार यूनियन नेता भी समिति की बैठक में मांग उठा चुके हैं, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोज 300 के निवेश से बनेगा 1 करोड़ का फंड! म्यूचुअल फंड SIP…- भारत संपर्क| DU कैंपस में एक महीने तक प्रदर्शन-सभा-जुलूस पर रोक, UGC विवाद के बाद लिया फैसला| 2026 Most Expensive Film: ‘धुरंधर’ से 16 गुना ज्यादा है बजट, ये होगी साल 2026 की… – भारत संपर्क| पूरी दुनिया में धार्मिक विविधता का सबसे बुरा हाल इन 10 देशों में, यहां की आबादी… – भारत संपर्क| न मैदा, न मार्केट के सॉस…प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पिज्जा बनाएं घर पर, नोट…