DU कैंपस में एक महीने तक प्रदर्शन-सभा-जुलूस पर रोक, UGC विवाद के बाद लिया फैसला

0
DU कैंपस में एक महीने तक प्रदर्शन-सभा-जुलूस पर रोक, UGC विवाद के बाद लिया फैसला
DU कैंपस में एक महीने तक प्रदर्शन-सभा-जुलूस पर रोक, UGC विवाद के बाद लिया फैसला

डीयू प्रशासन का बड़ा फैसला

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) कैंपस में अगले एक महीने तक किसी भी प्रकार की बैठक यानी आम सभा, धरना प्रदर्शन, जुलूस का आयोजन नहीं हो सकेगा. डीयू प्रशासन ने इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. डीयू प्रशासन ने कैंपस की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये फैसला लिया है. डीयू प्रशासन ने ये फैसला बीते दिनों यूजीसी समानता नियमों को लेकर हुए कार्यक्रम में बवाल के बाद लिया है.

आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? जानेंगे कि डीयू प्रशासन ने इस संबंध में क्या आदेश जारी किया है? जानेंगे कि यूजीसी समानता नियमों को लेकर हुए कार्यक्रम में डीयू कैंपस में क्या बवाल हुआ था?

17 फरवरी से प्रभावी हुआ आदेश

डीयू कैंपस में एक महीने तक किसी भी प्रकार की आम सभा, प्रदर्शन, जुलूस पर रोक लगाने संबंधी आदेश को 17 फरवरी को जारी किया गया है. डीयू के प्राॅक्टर प्रोफेसर मनोज कुमार की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि डीयू कैंपस में सुरक्षा, शांति, अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से एक महीने तक किसी भी तरह की आम सभा, प्रदर्शन, जुलूस पर रोक रहेगी. ये फैसला 17 फरवरी 2026 से प्रभावी हो गया है, जो अगले एक महीने तक लागू रहेगा. ये फैसला डीयू के सभी स्टूडेंट्स, फैकेल्टी और स्टॉफ पर लागू होगा. डीयू ने सभी से नियमों और आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है.

डीयू कैंपस की कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है

डीयू प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कैंपस में सभा, प्रदर्शन और जुलूस से जनशांति भंग, ट्रैफिक में व्यवधान की समस्या बन रही है. जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में भी आयोजक कई विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने में फेल रहे हैं. इन स्थिति में डीयू कैंपस की कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है. डीयू प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज कुमार ने अपने आदेश में 26 दिसंबर 2025 को दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस की तरफ से जारी आदेश का हवाला भी दिया है, जिसमें गृह मंत्रालय के एक आदेश का हवाला देते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस में आम सभा, रैली और प्रदर्शन पर रोक लगाने की बात कही गई थी.

यूजीसी समानता नियम पर हुए कार्यक्रम में बवाल

डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट्स फैकल्टी में बीते दिनों ऑल इंडिया वंचित अधिकार दिवस का आयोजन किया गया था, जिसे यूजीसी समानता नियमों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम कहा जाता है. इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों में झड़प हो गई. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया था कि उन पर हमला किया गया. इससे एक दिन पहले हुए कार्यक्रम में भी बतौर वक्ता इतिहासकार एस इरफान हबीब जब बोल रहे थे तब उन पर पानी और डस्टबिन फेंका गया था.

ये भी पढ़ें-दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिर बढ़ी फीस, चार सालों में इतने प्रतिशत हुई बढ़ोतरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान- भारत संपर्क| T20 World Cup 2026: भारत से हारने पर पाकिस्तान को फर्क नहीं पड़ता, उस्मान त… – भारत संपर्क| रोज 300 के निवेश से बनेगा 1 करोड़ का फंड! म्यूचुअल फंड SIP…- भारत संपर्क| DU कैंपस में एक महीने तक प्रदर्शन-सभा-जुलूस पर रोक, UGC विवाद के बाद लिया फैसला| 2026 Most Expensive Film: ‘धुरंधर’ से 16 गुना ज्यादा है बजट, ये होगी साल 2026 की… – भारत संपर्क