T20 World Cup 2026: भारत से हारने पर पाकिस्तान को फर्क नहीं पड़ता, उस्मान त… – भारत संपर्क

0
T20 World Cup 2026: भारत से हारने पर पाकिस्तान को फर्क नहीं पड़ता, उस्मान त… – भारत संपर्क

उस्मान तारिक ने बताया सच (फोटो-पीटीआई)
Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने पहले दो मैच जीते लेकिन भारत के खिलाफ उसे बुरी तरह मात खानी पड़ी. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा. हालांकि इस हार के बाद पाकिस्तान को फर्क नहीं पड़ा, ये हम नहीं बल्कि उसके मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक कह रहे हैं. उस्मान तारिक ने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान को हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है, वो बस आगे अपनी गलतियां नहीं दोहराने की कोशिश करेगी. उस्मान तारिक ने कहा कि टीम इस हार के बाद किसी भी तरह के दबाव में नहीं है.
भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम की हुई बैठक
उस्मान तारिक ने कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘भारत के खिलाफ मैच के बाद, हमारी एक बैठक हुई. हमने इस बात पर चर्चा की कि हमारे प्लान कहां नाकाम रहे, कहां हमसे चूक हुई और हम उसे कैसे सुधार सकते हैं. हम उन गलतियों को दोहराना नहीं चाहते. हम उन गलतियों पर काम करेंगे और इससे निश्चित तौर पर बेहतर नतीजा हासिल करने में मदद मिलेगी,’

‘दबाव बाहर से पैदा होता है’
उस्मान कादिर ने आगे कहा कि पूरा दबाव ज्यादातर दर्शकों और बाहरी राय की वजह से पैदा होता है. कादिर ने कहा कि लोगों को लगता है कि घबराहट है लेकिन टीम के अंदर मैंने ऐसा कोई दबाव महसूस नहीं किया है. उस्मान कादिर ने कहा, ‘हमें अपनी ताकत पर भरोसा है और हम आने वाले मैचों में उनका इस्तेमाल करेंगे.’ उस्मान कादिर ने प्लेइंग इलेवन पर कोई अपडेट नहीं दिया. रिपोर्ट्स हैं कि नामीबिया के खिलाफ बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को ड्रॉप किया जा सकता है. हालांकि दोनों ने कोलंबो में मंगलवार को जमकर प्रैक्टिस की.उस्मान कादिर ने भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन पाकिस्तान की टीम मैच हार गई. अब पाकिस्तान को सुपर 8 में पहुंचने के लिए नामीबिया से हर हाल में मैच जीतना है. ये मुकाबला 18 फरवरी को खेला जाएगा.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Raigarh: देवांगन समाज ने निकाली बूढ़ी माई की भव्य कलश यात्रा, ओड़िसा की झंकिया रही… – भारत संपर्क न्यूज़ …| बधाई, भारत आने का न्योता और…शपथ के बाद तारिक रहमान को मिला PM मोदी का लेटर – भारत संपर्क| राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा- भारत संपर्क| चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान- भारत संपर्क| T20 World Cup 2026: भारत से हारने पर पाकिस्तान को फर्क नहीं पड़ता, उस्मान त… – भारत संपर्क