Ramadan Special Dessert Recipe: संतरे का रिफ्रेश टेस्ट, क्रीमी टेक्स्चर…10…

0
Ramadan Special Dessert Recipe: संतरे का रिफ्रेश टेस्ट, क्रीमी टेक्स्चर…10…
Ramadan Special Dessert Recipe: संतरे का रिफ्रेश टेस्ट, क्रीमी टेक्स्चर...10 मिनट में बनेगा ये डेजर्ट, इफ्तार के लिए परफेक्ट

Classic Orange Posset Recipe In Hindi

रमजान का मुकद्दस महीना शुरू होते ही हर तरफ रौनक दिखाई देती है. खासतौर पर इफ्तारी के समय चहल-पहल काफी बढ़ जाती है. लोग अपने घर में इफ्तार पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं, जिसके लिए घरों में अलग-अलग तरह के पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जिसमें तीखी-चपपटी चीजों के साथ ही डेजर्ट जरूर शामिल होता है. कई बार लोग सोचते हैं कि डेजर्ट बनाने में बहुत टाइम जाएगा, इसलिए मार्केट से खरीद लेते हैं, लेकिन इस आर्टिकल में जानिए एक ऐसे डेजर्ट की रेसिपी जो यूनिक है और गजब की स्वादिष्ट लगती है. इसे बनाने में भी कम समय जाता है, बस आपको इसे दिन में ही तैयार कर लेना होता है, क्योंकि कुछ देर के लिए रेफ्रिजरेट करने की जरूरत होती है.

इस आर्टिकल में हम जिस डेजर्ट की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है ‘ऑरेंज पॉसेट’. जैसा इसका नाम है. इसमें टेस्ट भी वैसा ही होता है. संतरा से इसे रिफ्रेशिंग टच मिलती है तो वहीं क्रीमी टेक्सचर मुंह में जाते ही घुल जाता है. बहुत ज्यादा इनग्रेडिएंट्स की जरूरत भी नहीं होती है. तो चलिए देख लेते हैं स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

क्या चाहिए इनग्रेडिएंट्स?

डेजर्ट के लिए आपको चाहिए 250 मिलीलीटर फ्रेश क्रीम, ⅓ कप पिसी हुई चीनी, 1 संतरे का छिलका, ¼ कप ताजा संतरे का रस (छना हुआ), 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस. अब जान लें इस रिफ्रेशिंग डेजर्ट को बनाने का तरीका.

ऑरेंज पॉसेट की रेसिपी

  • सबसे पहले ऑरेंज को बीच से दो टुकड़ों में काटें और फिर पल्क को चम्मच की हेल्प से स्कूप करके निकाल लें ताकि संतरा के छिलके कटोरी शेप में निकल आएं.
  • एक सॉस पैन में पिसी हुई चीनी एड करें और फिर इसमें संतरा का कद्दूकस किया छिलका यानी जेस्ट डालें और अच्छी तरह हाथों से मसलते हुए मिलाएं.
  • अब आपको चीनी में क्रीम एड करनी है और साथ ही में वनीला एसेंस भी एड करें. इसे अच्छी तरह से व्हिस्क(फेंटना) करना है.
  • अप आप पैन को मीडियम फ्लेम पर रख दें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर क्रीम वाले मिक्सचर को उबाल आने दें.

Classic Orange Posset Recipe

  • उबाल आने के बाद, इसे 2-3 मिनट तक और उबलने दें, ताकि इसमें एक बढ़िया गाढ़ापन आ जाए. इससे अरोमा भी अच्छी तरह ऑब्जर्व हो जाता है.
  • आंच से उतारने के बाद इसे 1-2 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रखा रहने दें ताकि ये हल्का ठंडा हो जाए.
  • अब आपको संतरे का रस और नींबू का रस इसमें डालना है और अच्छी तरह मिल जाने तक धीरे-धीरे चलाएं.
  • जब सारी चीजें मिल जाएं और एक क्रीमी टेक्सचर आपको मिले तो इसको छान लेना है.
  • आप इसे सीधे कटोरियों में डालकर सेट कर सकते हैं या फिर आप ऑरेंज के बचे हुए छिलके में इसे सेट होने के लिए रखें, जिससे ये खाते वक्त और भी अच्छा लगता है.
  • इस डेजर्ट को कम से कम 6 घंटे (या रात भर) के लिए फ्रिज में रखें. इसलिए दिन में बनाकर आप इसे इफ्तार में खा सकते हैं.

एक्स्ट्रा बोनस टिप्स

गार्निश करने के लिए आप इसपर छोटे-छोटे संतरा के स्लाइस और पुदीना की पत्तियां, थोड़ा सा चांदी का वर्क, हल्के-फुल्के कुछ नट्स जैसे पिस्ता की कतरन एड कर सकते हैं. इस रेसिपी को शेयर करते हुए होम शेफ और केक आर्टिस्ट रुहीना खान ने कुछ एक्स्ट्रा बोनस टिप्स भी दिए गए हैं, जैसे डेजर्ट के लिए फ्रेश नींबू का रस यूज करें. क्रीम गर्म हो या उबल रही हो तो उसमें नींबू या संतरा का रस न एड करें, नहीं तो क्रीम फट सकती है.

ये भी पढ़ें: न मैदा, न मार्केट के सॉसप्रोटीन और फाइबर से भरपूर पिज्जा बनाएं घर पर, नोट करें रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Alert: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ अपडेट,…| इमरान खान के बारे में सुनकर दुख हुआ, PAK के पूर्व PM की बिगड़ती सेहत पर अजहर ने भी… – भारत संपर्क| T20 World Cup 2026 Points Table: नेपाल की जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल क… – भारत संपर्क| Ramadan Special Dessert Recipe: संतरे का रिफ्रेश टेस्ट, क्रीमी टेक्स्चर…10…| कौशांबी में NH-2 पर पलटा तेल टैंकर, लगी भीषण आग; 10KM तक जाम में फंसी गाड़ि… – भारत संपर्क