T20 World Cup 2026 Points Table: नेपाल की जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल क… – भारत संपर्क

0
T20 World Cup 2026 Points Table: नेपाल की जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल क… – भारत संपर्क

कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? (फोटो- PTI)
T20 World Cup 2026 Points Table Updated: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, इस मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को हराकर इतिहास रच दिया. यह नेपाल की इस टूर्नामेंट में 2014 के बाद पहली जीत थी. इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए. वहीं, नेपाल की टीम ने 19.2 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. लेकिन इस दमदार जीत के बावजूद पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.
कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल?
ग्रुप सी की पॉइंट्स टेबल में इस जीत के बाद नेपाल ने अपना खाता खोला, लेकिन स्थिति ज्यादा नहीं बदली. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टॉप पर बने हुए हैं. वहीं, नेपाल और स्कॉटलैंड दोनों के अब 4 मैचों में 2-2 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेपाल की टीम का नेट रन रेट बेहतर नहीं रहा, जिसके चलते वह 5वें स्थान पर ही रही. दूसरी ओर, स्कॉटलैंड ने तीसरे स्थान पर टूर्नामेंट को खत्म किया. इटली की टीम ने भी 1 जीत हासिल की और वह चौथे नंबर पर रही.

ग्रुप-ए में भारत टॉप पर
ग्रुप-ए में टीम इंडिया टॉप पर बनी हुई है. उसने 3 मैचों में 3 जीत हासिल की है. वहीं, USA की टीम 4 मैचों में 2 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान ने भी 2 मैच जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट के चलते वह तीसरे स्थान पर है. सुपर-8 की आखिरी टीम का फैसला इसी ग्रुप से होगा. दरअसल, पाकिस्तान को अपना आखिरी ग्रुप मैच नामीबिया के खिलाफ खेलना है. अगर, पाकिस्तान ये मैच जीतता है तो वह सुपर-8 में पहुंच जाएगा. वहीं, पाकिस्तान की हार USA के लिए सुपर-8 का रास्ता खोल देगी.

ग्रुप-बी में श्रीलंका की टीम लगातार 3 मैच जीतकर पहले स्थान पर है. वहीं, जिम्बाब्वे भी 3 मैचों में 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच चुका है. दूसरी ओर आयरलैंड 4 मैचों में 3 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों में 1 जीत के साथ चौथे और ओमान 3 मैचों में 3 हार के साथ आखिरी स्थान पर है.

ग्रुप-डी में कौन आगे?
ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. साउथ अफ्रीका 3 मैचों में 3 जीत के साथ टॉप पर है. वहीं, न्यूजीलैंड ने 4 मैचों में 3 जीत हासिल की हैं. दूसरी ओर, अफगानिस्तान 3 मैचों में 1 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है, उसे अपना आखिरी ग्रुप मैच कनाडा के खिलाफ खेलना है. UAE ने भी 3 मैचों में 1 जीत अपने नाम की है. लेकिन कनाडा को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

O Romeo Box Office Collection: 100 करोड़ से इतने कदम दूर ‘ओ रोमियो’, पर यहां चूक… – भारत संपर्क| Job Alert: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ अपडेट,…| इमरान खान के बारे में सुनकर दुख हुआ, PAK के पूर्व PM की बिगड़ती सेहत पर अजहर ने भी… – भारत संपर्क| T20 World Cup 2026 Points Table: नेपाल की जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल क… – भारत संपर्क| Ramadan Special Dessert Recipe: संतरे का रिफ्रेश टेस्ट, क्रीमी टेक्स्चर…10…