प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को जिंदा जलाने की कोशिश, जल…- भारत संपर्क

0

कोरबा। पड़ोसी जिले में रहने वाली प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी मिलने जा पहुंचा। इसकी भनक प्रेमिका के भाई को लग गई। वह पीछे से मौके पर पहुंचा। उसने प्रेमिका का इंतजार कर रहे प्रेमी पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। प्रेमी आग से बुरी तरह घिर गया। उसने अपनी जान बचाने समीप ही स्थित तालाब में छलांग लगा दी। उसकी चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब से बाहर निकाल युवक को चिकित्सालय भेज दिया, जहां से रेफर होने पर प्रेमी युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है। मामले में अस्पताल पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि उरगा थानांतर्गत ग्राम कनकी में तीजूराम सारथी निवास करता है। उसके 21 वर्षीय पुत्र विशु सारथी की जान पहचान जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में रहने वाली युवती से थी। वे आपस में मोबाइल पर बातचीत करते थे। वे मामूली जान पहचान के बाद एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। प्रेमिका ने महा शिवरात्री में विशु के साथ घूमने फिरने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने वाट्सअप कालिंग कर विशु को गांव बुलाई थी। उसके बुलावे पर रविवार की शाम विशु उसके गांव पहुंचा। उसके आने की भनक युवती के भाई आकाश को लग गई। आकाश मौके पर घात लगाकर बैठा था। विशु गांव पहुंचने के बाद प्रेमिका का इंतजार कर रहा था। इसी बीच आकाश पीछे से पहुंचा। उसने विशु पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। देखते ही देखते विशु आग से पूरी तरह घिर गया। वह चीखते चिल्लाते समीप ही स्थित तालाब की ओर भागा। उसने अपनी जान बचाने तालाब में छलांग लगा दी। इस बीच चीख पुकार सुनकर उस पर ग्रामीणों की नजर पड़ चुकी थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विशु को तालाब से बाहर निकाल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। देर रात गंभीर रूप से झुलसे युवक को सघन उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन विशु को कोरबा ले आए। उन्होंने करीब 50 फीसदी झुलस चुके विशु को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। मामले में अस्पताल पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है।
घटनास्थल पर मिली पीड़ित युवक की बाइक
प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को आग के हवाले कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को तालाब से बाहर निकाला। उनकी सूचना पर नवागढ़ थाना प्रभारी कमलेश शेंडे ने टीम रवाना कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल रवाना किया जा चुका था। पुलिस घटनास्थल से पूछताछ के बाद विशु की बाइक को लेकर थाना लौट गई। इधर अस्पताल पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस डायरी भेजेगी, तब कहीं जाकर कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Alert: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ अपडेट,…| इमरान खान के बारे में सुनकर दुख हुआ, PAK के पूर्व PM की बिगड़ती सेहत पर अजहर ने भी… – भारत संपर्क| T20 World Cup 2026 Points Table: नेपाल की जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल क… – भारत संपर्क| Ramadan Special Dessert Recipe: संतरे का रिफ्रेश टेस्ट, क्रीमी टेक्स्चर…10…| कौशांबी में NH-2 पर पलटा तेल टैंकर, लगी भीषण आग; 10KM तक जाम में फंसी गाड़ि… – भारत संपर्क