इमरान खान के बारे में सुनकर दुख हुआ, PAK के पूर्व PM की बिगड़ती सेहत पर अजहर ने भी… – भारत संपर्क

0
इमरान खान के बारे में सुनकर दुख हुआ, PAK के पूर्व PM की बिगड़ती सेहत पर अजहर ने भी… – भारत संपर्क
इमरान खान के बारे में सुनकर दुख हुआ, PAK के पूर्व PM की बिगड़ती सेहत पर अजहर ने भी जताई चिंता

इमरान की खराब सेहत को लेकर अजहरुद्दीन भी दुखी

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लगातार खराब होते स्वास्थ्य को लेकर दुनियाभर की क्रिकेट बिरादरी चिंतित है. उनके साथ मैदान में मुकाबला करने वाले कई पूर्व क्रिकेटरों ने खुलकर उनका समर्थन किया, पाकिस्तान सरकार से उन्हें उचित चिकित्सा और सम्मानजनक परिस्थितियां प्रदान करने को लेकर पत्र भी लिखा. अब पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी इमरान की सेहत को लेकर चिंता जताई और कहा कि उनके साथ सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इमरान खान के साथ कई मैच खेल चुके मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट में कहा, “इमरान भाई के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. क्रिकेट में हमने कई पल साथ साथ बिताए हैं, और एक साथी खिलाड़ी के तौर पर जिसने उनके साथ प्लेटफॉर्म शेयर किया और उनसे सीखा है, मैं दिल से अपील करता हूं कि उनके साथ सम्मान से पेश आया जाए. उनकी अच्छी सेहत और उनके परिवार को साहस मिले, इसके लिए दुआ करता हूं.

गांगुली ने भी की उचित इलाज की रखी मांग

इसी तरह टीम इंडिया के एक अन्य पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इमरान के उचित इलाज की मांग का समर्थन किया है. गांगुली ने कल मंगलवार को कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों की ओर से इमरान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बेहतर इलाज और सम्मानजनक परिस्थितियां प्रदान करने की अपील का समर्थन किया.

उन्होंने अपनी अपील में कहा कि क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान ने पाकिस्तान के लिए बतौर कप्तान और प्रधानमंत्री देश के लिए अहम योगदान दिया है, ऐसे में उनकी सेहत का ख्याल रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “पूर्व कप्तानों ने जो अपील की है, वह सही कदम है. मुझे उम्मीद है कि उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और उन्हें उचित इलाज मिलेगा.”

गावस्कर और कपिल समेत 14 कप्तानों की अपील

इससे पहले सुनील गावस्कर और कपिल देव सहित दुनियाभर के 14 पूर्व कप्तानों ने भी लंबे समय से जेल में बंद इमरान के लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता जताई और पाकिस्तान सरकार से उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के लिहाज से बेहतर इलाज और सम्मानजनक परिस्थितियां दिए जाने का अनुरोध किया है.

पिछले दिनों ऐसी खबरें आईं कि 1992 के वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान इमरान खान ने रावलपिंडी की अडियाला जेल में सही तरीके से इलाज नहीं मिलने के कारण अपनी दाहिनी आंख की करीब 85 फीसदी रोशनी खो दी है. 14 पूर्व कप्तानों ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों की अपील टाइटल से पाकिस्तान सरकार को एक पत्र लिखकर इमरान खान के साथ उचित व्यवहार करने की मांग की. साथ ही पत्र के जरिए पूर्व कप्तानों ने 73 साल के पूर्व क्रिकेटर को बेहतर चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने के साथ-साथ पारदर्शी कानूनी प्रक्रियाओं और सम्मानजनक व्यवहार की मांग की है.

इस पत्र गावस्कर और कपिल देव के अलावा एलन बॉर्डर, डेविड गावर, माइकल एथरटन, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ, माइकल ब्रेयरली, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूज, नासिर हुसैन और जॉन राइट ने भी हस्ताक्षर किए हैं. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान को साल 2023 में भ्रष्टाचार के एक मामले में 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा… – भारत संपर्क न्यूज़ …| इंदौर: ‘पढ़ाई रोकोगे तो जान दे दूंगी…’ 400 KV टॉवर पर चढ़ गई महिला, गांव … – भारत संपर्क| O Romeo Box Office Collection: 100 करोड़ से इतने कदम दूर ‘ओ रोमियो’, पर यहां चूक… – भारत संपर्क| Job Alert: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ अपडेट,…| इमरान खान के बारे में सुनकर दुख हुआ, PAK के पूर्व PM की बिगड़ती सेहत पर अजहर ने भी… – भारत संपर्क