O Romeo Box Office Collection: 100 करोड़ से इतने कदम दूर ‘ओ रोमियो’, पर यहां चूक… – भारत संपर्क

0
O Romeo Box Office Collection: 100 करोड़ से इतने कदम दूर ‘ओ रोमियो’, पर यहां चूक… – भारत संपर्क
O Romeo Box Office Collection: 100 करोड़ से इतने कदम दूर 'ओ रोमियो', पर यहां चूक गए शाहिद और तृप्ति

ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस

O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 5 दिन कंप्लीट हो गए हैं. फिल्म में विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन का वैसा ही स्टाइल दिखा, जो लोग सालों से पसंद करते हुए आए हैं. वहीं, गाने और शाहिद कपूर के एक्शन ने भी सबको इम्प्रेस किया है. साथ ही तृप्ति डिमरी का किरदार भी काफी पसंद किया जा रहा है. साथ ही नाना पाटेकर भी पुलिस वाले बनकर छा गए. क्योंकि उनके किरदार में थोड़ा फनी टच है, जो इस कहानी में और जान फूंक देता है. पर फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में देखने को नहीं मिल रहा है, जैसी उम्मीद की गई थी. हालांकि, पहले मंगलवार को क्या कमाई में इजाफा हुआ है?

शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ रही थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. हालांकि, अब वो ओ रोमियो की कमाई से अपनी पिछली फिल्म को पीछे छोड़ चुके हैं. इस फिल्म से उम्मीद काफी ज्यादा है, लेकिन अबतक दुनियाभर से फिल्म 61 करोड़ रुपये छाप चुकी है. हाल ही में साजिद नाडियाडवाला ने बीते दिनों एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें क्लियर मेंशन था कि फिल्म ने दुनियाभर से 61.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. जबकि, ओवरसीज से कमाई 15 करोड़ रही है.

‘ओ रोमियो’ ने 5वें दिन कितने कमाए?

शाहिद कपूर की फिल्म O ROMEO ने पांचवें दिन 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का कलेक्शन 4.75 करोड़ रुपये रहा था. जबकि, पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी और देखते ही देखते दूसरे दिन 12.65 करोड़ कमा लिए. जबकि, तीसरे दिन 9 करोड़ का कलेक्शन किया था. भारतीय बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने अबतक टोटल 34.9 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. बात ग्रॉस कलेक्शन की हो, तो फिल्म ने 46.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म का बजट ही 150 करोड़ रुपये बताया गया है. दरअसल फिल्म को हिट होने के लिए सबसे पहले बजट निकालना होगा, उसके बाद ही हिट लिस्ट में आ पाएगी.

ये भी पढ़ें:Dhurandhar: 75 दिन बाद भी धुरंधर का नहीं थमा तूफान! OTT पर नंबर-1 बनने के बाद ये बड़ा कारनामा कर दिया

दरअसल शाहिद कपूर की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए O ROMEO को पद्मावत का रिकॉर्ड तोड़ना है. हालांकि, फैन्स को तृप्ति के लिए ऐसे ही रोल पसंद आते हैं. वैसे तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी का बेशक कैमियो रहा है, लेकिन शानदार था. दोनों के अहम किरदार थे, एक तृप्ति डिमरी के पार्टनर के रोल में थे और दूसरी अविनाश तिवारी की पत्नी का रोल कर रही थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा… – भारत संपर्क न्यूज़ …| इंदौर: ‘पढ़ाई रोकोगे तो जान दे दूंगी…’ 400 KV टॉवर पर चढ़ गई महिला, गांव … – भारत संपर्क| O Romeo Box Office Collection: 100 करोड़ से इतने कदम दूर ‘ओ रोमियो’, पर यहां चूक… – भारत संपर्क| Job Alert: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ अपडेट,…| इमरान खान के बारे में सुनकर दुख हुआ, PAK के पूर्व PM की बिगड़ती सेहत पर अजहर ने भी… – भारत संपर्क