दो बार परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में भ्रम, पहला…- भारत संपर्क

0

कोरबा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आगाज आज से हो गया है। परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। दूसरी ओर दो बार परीक्षा को लेकर उनमें असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है। जिसे लेकर शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों के भ्रम को दूर करने का प्रयास किया है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च और 12वीं की अंतिम परीक्षा अप्रैल में होगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा की शुरूआत गणित विषय से हुई। उसके बाद गृह विज्ञान व अंग्रेजी का पर्चा लिखा जाएगा। 12वीं की परीक्षा अलग अलग समय पर अलग अलग स्ट्रीम समाप्त होगी। विज्ञान 27 मार्च, वाणिज्य 28 मार्च और मानविकी 10 अप्रैल को समाप्त होगी। इंडस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए पहली बार देना अनिवार्य होगा। दूसरी बार परीक्षा केवल उन्हीं विद्यार्थियों को देने की अनुमति होगी, जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होने वाली नई व्यवस्था में विद्यार्थी दो बार परीक्षा दे सकेंगे, पहली परीक्षा में बैठना आवश्यक रहेगा। दूसरी परीक्षा पूरी तरह वैकल्पिक होगी और केवल सुधार के उद्देश्य से ली जाएगी। अंतिम परिणाम दोनों में से बेहतर अंकों के आधार पर घोषित किया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने कहा कि इस व्यवस्था को उद्देश्य छात्रों का तनाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना है। मुख्य परीक्षा के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। यदि छात्र सुधार परीक्षा देता है तो बाद में उसका संशोधित परिणाम घोषित किया जाएगा। यह सुविधा केवल कुछ निर्धारित विषयों तक सीमित होगी। सभी विषयों में दोबारा परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड द्वारा तय विषयों में ही सुधार परीक्षा दी जा सकेगी। पाठ्यक्रम में कोई कमी नहीं की जाएगी। दोनों परीक्षाएं सिलेबस के आधार पर होगी। राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले या अन्य कारणों से पहले परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले दूसरी परीक्षा में बैठ सकेंगे, जो सीबीएसई के नियमों के अनुसार मान्य होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली में यूएई-साउथ अफ्रीका को मिला जबरदस्त प्यार, 15 गेंदों पर एक भी रन न… – भारत संपर्क| ‘बांके बिहारी को जंजीर में जकड़ा’, गोस्वामी समाज का हंगामा, बोले- कंस के रा… – भारत संपर्क| *Big Breaking jashpur:-हैवानियत की हदें पार: जशपुर में नाबालिक से सामूहिक…- भारत संपर्क| Viral Video: डायपर पहने इस बच्चे ने किया जबरदस्त डांस, दिखाए कमाल के मूव्स| क्या चला पाएंगे सरकार? तारिक रहमान के खिलाफ कौन सी स्क्रिप्ट लिख रहे यूनुस मियां – भारत संपर्क