Sushmita Sen नहीं, ‘मैं हूं ना’ के लिए ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद, Farah Khan ने… – भारत संपर्क

0
Sushmita Sen नहीं, ‘मैं हूं ना’ के लिए ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद, Farah Khan ने… – भारत संपर्क
Sushmita Sen नहीं, ‘मैं हूं ना’ के लिए ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद, Farah Khan ने किया खुलासा

‘मैं हूं ना’ एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद साल 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से हिंदी सिनेमा में अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वाली सुष्मिता को इस फिल्म ने इंडस्ट्री में खास और बड़ी पहचान दिलाई थी. लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि सुष्मिता इस बेहतरीन फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं. ये खुलासा खुद डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने किया है.

बतौर कोरियोग्राफर अपना करियर शुरू करने वाली फराह खान ने बाद में डायरेक्टर के रूप में भी पहचान बनाई थी. फराह ने बतौर डायरेक्टर अपना करियर मैं हूं ना से ही शुरू किया था. ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. इस एक्शन रोमांटिक फिल्म में सुष्मिता सेन के साथ जायद खान, अमृता राव, सुनील शेट्टी और शाहरुख खान जैसे कलाकार भी नजर आए थे.

ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद

फराह खान ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में ‘मैं हूं ना’ के लिए शाहरुख के अपोजिट फर्स्ट चॉइस का खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि उन्होंने सबसे पहले एक्ट्रेस समीरा रेड्डी को कास्ट करने का फैसा लिया था. ये खुलासा भी फराह ने समीरा के सामने ही किया है.

हाल ही में फराह खान, समीरा के घर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने कहा, ”अपनी पहली फिल्म से पहले तुमने म्यूजिक वीडियो ‘आहिस्ता’ में काम किया था. जब मैंने तुम्हें उस म्यूजिक वीडियो में देखा तो मेरे दिमाग में खयाल आया कि जब मैं फिल्म ‘मैं हूं ना’ बनाऊंगी, तब मैं तुम्हें उस रोल में लूंगी, जो सुष्मिता सेन ने निभाया है. मुझे ये खयाल इसलिए आया था, क्योंकि उस म्यूजिक वीडियो में तुमने भी भारतीय पारंपरिक कपड़े पहने थे.”

क्यों नहीं बन पाई बात?

फराह के ऐसा कहने पर समीरा ने उनसे सवाल किया कि फिर आपने मुझे फिल्म में क्यों नहीं लिया? इसके बाद फराह ने बताया, ”तुमने उससे पहले ही फिल्म मैंने दिल तुझको दिया (2002) से डेब्यू कर लिया था.” इसमें उन्होंने सोहेल खान और संजय दत्त के साथ काम किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बकायादारों पर निगम की सख्ती; काटे गए नल कनेक्शन, बड़े बकायादारों के विरुद्ध सीलिंग व… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *Breaking jashpur:- कलेक्ट्रेट का “फर्जी साहब” गिरफ्तार,नौकरी के नाम पर…- भारत संपर्क| Sarkari Naukri 2026: बिहार में 135000 से अधिक पदों पर भर्ती, शिक्षा-स्वास्थ्य…| Sushmita Sen नहीं, ‘मैं हूं ना’ के लिए ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद, Farah Khan ने… – भारत संपर्क| भारतीयों का हेल्दी नाश्ता ‘पोहा’ फैक्ट्री में कुछ ऐसे होता है तैयार, जानें पूरा…