अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, एयरबैग खुलने से सवार…- भारत संपर्क

0

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर मिनीमाता कॉलेज मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार का एयरबैग खुलने से चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति की जान बच गई।

यह घटना देर रात की है, जब शराब के नशे में धुत कुछ युवक तेज रफ्तार कार चला रहे थे। नशे के कारण वे शहर के सबसे महत्वपूर्ण मार्ग पर भी नियंत्रण खो बैठे। अनियंत्रित कार सीधे नगर निगम के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद युवकों ने अपने कुछ दोस्तों को फोन किया। मौके पर पहुंचे दोस्तों ने सबसे पहले गाड़ी की नंबर प्लेट उखाड़ दी, ताकि वाहन की पहचान छिपाई जा सके। सूचना मिलने पर डायल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर कार के भीतर और आसपास शराब की बोतलें बिखरी मिलीं। पुलिस ने शराब की बोतलों के साथ वाहन को जब्त कर लिया है। कुछ लोग इस मामले को सामान्य हादसा बताकर रफा-दफा करने का प्रयास कर रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gulfstream G500: शानदार सोफा-सीट और 10 अरब कीमत, मरियम नवाज के लिए खरीदे गए G500… – भारत संपर्क| औरैया में तेज रफ्तार का कहर… नहर में जा गिरी कार, महिला समेत तीन लोगों की म… – भारत संपर्क| नीट छात्रा डेथ केस: डर और दहशत में जी रहा परिवार.. कहां से आ रही धमकी पे…| Amitabh Bachchan: किस पर भड़के अमिताभ बच्चन? गुस्से में लिखी ऐसी बात, लोगों ने… – भारत संपर्क| Viral Video: दुल्हन ने छुए पैर तो दूल्हे ने किया ऐसा काम, देखते ही खुश हो गए लोग,…