जूनियर क्लब की अव्यवस्था को लेकर खिलाड़ियों में नाराजगी, क्लब…- भारत संपर्क

0

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के अधीन संचालित जूनियर क्लब की व्यवस्थाओं को लेकर इन दिनों स्थानीय खिलाड़ियों व आम जनों में नाराजगी बढ़ने लगी है। कोरबा पूर्व स्थित क्लब परिसर में नियमित साफ सफाई का अभाव बना हुआ है। जिससे खेल गतिविधियों में व्यवधान तो उत्पन्न हो ही रहा है। खिलाड़ियों को खेलने से पहले साफ सफाई करनी पड़ रही है। सीएसईबी कोरबा पूर्व में जूनियर क्लब स्थित है। यहां बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए कोर्ट बना हुआ है। जिसमें रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी पै्रक्टिस के लिए पहुंचते हैं। बैडमिंटन खेलने वाले युवाओं ने बताया कि परिसर की साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से कई बार खेलने पहुंचे खिलाड़ियों को स्वयं ही कोर्ट और आसपास की सफाई करनी पड़ती है। खिलाड़ियोंं ने बताया कि परिसर में धूल और गंदगी का आलम बना रहता है। जिससे खेल प्रभावित होता है और खिलाड़ियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों व स्थानीय लोगों में इस अव्यवस्था के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि संबंधित प्रबंधन को नियमित साफ सफाई, निर्धारित समय सारणी और क्लब संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चत करने की जरूरत है। एक तरफ परिसर में फैली गंदगी से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है, तो दूसरी ओर मनमाना रवैया भी आक्रोश का कारण बन रहा है। खिलाड़ियों ने बताया कि कई अवसरों पर बिना पूर्व सूचना के क्लब मुख्य गेट पर ताला लगा दिया जाता है। जिससे खेलने पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ता है। इस स्थिति से खिलाड़ियों में असंतोष व्याप्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को मिली छुट्टी, इतने दिन के आराम के बाद साउथ… – भारत संपर्क| 15 लाख से ज्यादा है सैलरी तो क्या ओल्ड टैक्स रिजीम है बेहतर,…- भारत संपर्क| डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर साइबर ठगों ने विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त परिवेक्षक से… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Ramadan 2026: रमजान में पहनें सफेद रंग के सूट, आमना शरीफ से लें डिजाइन के आइडिया| NCERT ने 8 साल तक के बच्चों के लिए लॉन्च किया AI ऐप, जानें ई-मैजिक बॉक्स में…