बिजली सप्लाई के केबल को ट्रेलर ने तोड़ा, गांव में छाया…- भारत संपर्क

0

कोरबा। शहर से लगे दादर ढेलवाड़ीह गांव में एक बार फिर लापरवाही भारी पड़ गई। राखड़ परिवहन में लगी तेज रफ्तार गाड़ी ने गांव की बिजली सप्लाई के केबल को तोड़ दिया, जिससे पूरा इलाका अचानक अंधेरे में डूब गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी इन्हीं गाड़ियों ने बिजली का खंभा तोड़ दिया था, लेकिन तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा वही स्थिति बनने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। बिजली लाइन टूटने से गांव में न सिर्फ घरों की रोशनी बुझी, बल्कि पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हुए। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और राखड़ गाड़ियों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है, लेकिन सवाल यही है कि आखिर कब तक गांव वाले इस तरह की लापरवाही झेलते रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘यह शाही परिवार के लिए बुरी खबर’, ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी पर… – भारत संपर्क| Ramadan 2026: अरेबियन पुडिंग से इंस्टेंट पेड़ा तक…इफ्तार के लिए बेस्ट हैं 20…| Prabhas: तो बड़े पर्दे पर ‘बाकासुर’ नहीं बनेंगे प्रभास? प्रशांत वर्मा की फिल्म… – भारत संपर्क| T20 World Cup 2026: नल का पानी… इटली के खिलाड़ियों ने उड़ाया भारत का मजाक, … – भारत संपर्क| झाड़ियों में मिली युवक की लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका, झोलाछाप डॉक्टर का करता था … – भारत संपर्क न्यूज़ …