कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं- भारत संपर्क

0

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जनचौपाल में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में आज आयोजित जनचौपाल में लोगों ने सीमांकन, राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, मुआवजा, आर्थिक सहायता, बेजा कब्जा हटाने, रोजगार हेतु ऋण दिलाने, राखड़ की समस्या, सौर सुजला के संबंध में आवेदन दिया। जनचौपाल में कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े। वही इस दौरान अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र : विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| *DAV में ‘ सीबीएसई 10 वीं में छात्राओं और 12 वीं बोर्ड के परिणामों में…- भारत संपर्क| ब्रेकिंग न्यूज-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पुलिस ग्राउंड…- भारत संपर्क| BORDER 2 FEES: सनी देओल ने मेकर्स की खाली कर दी जेब! वरुण धवन-दिलजीत दोसांझ को… – भारत संपर्क| रोहित-विराट के बिना इंग्लैंड में खैर नहीं? चैन से जीतना है तो टीम इंडिया के… – भारत संपर्क